दिवाली के दिन हर साल शेयर बाजार शाम में एक घंटे 'मुहूर्त ट्रेडिंग' के लिए खुला रहता है। इस दिन निवेश करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि नए संवत के शुरुआती घंटे में किए गए निवेश से पूरे वर्ष सुख और समृद्धि आती है। एनालिस्ट्स का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार का इस साल भी ग्लोबल शेयर बाजारों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान कई स्टॉक्स अपने मजबूत फंडामेंटल के दम पर निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिला सकते हैं।
यहां हम घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट के बताए 9 टॉप स्टॉक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो ब्रोकरेज के मुताबिक अगली दिवाली तक निवेशकों को करीब 35 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न दिला सकते हैं:
1. Havells India Ltd: ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को 1565.00 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके 1165.95 रुपये के मौजूदा बाजार भाव से करीब 34.23 रुपये अधिक है।
2. Laurus Labs Ltd: ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को 630.00 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके 486.25 रुपये के मौजूदा बाजार भाव से करीब 29.56 रुपये अधिक है।
3. Shalby Ltd: ब्रोकरेज ने इस बैंकिंग स्टॉक को 180.00 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके 143.35 रुपये के मौजूदा बाजार भाव से करीब 25.57 रुपये अधिक है।
4. SBI Life Insurance Company Ltd: ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को 1500 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके 1246.35 रुपये के मौजूदा बाजार भाव से करीब 20.35 रुपये अधिक है।
5. Persistent Systems Ltd: ब्रोकरेज ने इस आईटी स्टॉक को 4370.00 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके 3665.70 रुपये के मौजूदा बाजार भाव से करीब 19.21 रुपये अधिक है।
6. Asian Paints Ltd: ब्रोकरेज ने इस बैंकिंग स्टॉक को 3,685 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके 3092.40 रुपये के मौजूदा बाजार भाव से करीब 19.16 रुपये अधिक है।
7. Kotak Mahindra Bank: आईसीआईसीआई डायरेक्ट का मानना है कि यह स्टॉक अगले 12 महीनों में वर्तमान स्तर से 18.26 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 2250 रुपये का स्तर छू सकता है।
8. HDFC Life Insurance: ब्रोकरेज ने स्टॉक को बाय रेटिंग देते हुए इसे 635 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 17.17 फीसदी अधिक है।
9. CSB Bank Ltd: ब्रोकरेज ने इस बैंकिंग स्टॉक को 275 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके 235.35 रुपये के मौजूदा बाजार भाव से करीब 16.85 रुपये अधिक है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।