Muhurat Trading: पिछले 10 सालों में 7 बार Diwali के दिन लाभ में बंद हुआ शेयर बाजार, जानें आज कैसी रहेगी चाल

Diwali Muhurat Trading: शेयर बाजार पिछले 4 सालों से लगातार मूहुर्त ट्रेडिंग के दिन मुनाफे के साथ बंद हुआ है, पिछले साल 2021 में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 0.5 फीसदी चढ़कर बंद हुए थे

अपडेटेड Oct 24, 2022 पर 1:40 PM
Story continues below Advertisement
Muhurat Trading: भारतीय शेयर बाजारों में दिवाली के दिन निवेश के लिए शुभ माना जाता है

देशभर में आज सोमवार 14 अक्टूबर को दीपावली (Diwali 2020) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शेयर बाजार में इस दिन एक घंटे का विशेष कारोबारी सत्र आयोजित किया जाता है, जिसे 'मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading)' कहते हैं। आज मुहूर्त ट्रेडिंग शाम सवा 6 बजे से सवा 7 बजे तक होगी।

यह एक प्रतीकात्मक और पुरानी परंपरा है जिसे ट्रेडिंग कम्युनिटी ने पिछले 100 सालों से अधिक समय से बनाए रखा है और इसे हर साल मनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि ‘मुहूर्त’ के दौरान सौदे करना शुभ होता है और यह निवेशकों के लिए वित्तीय समृद्धि लाता है। पिछले 10 सालों के मुहूर्त ट्रेडिंग के आंकड़े भी कुछ ऐसा ही बताते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 10 सालों में 7 बार मूहुर्त ट्रेडिंग के दिन शेयर बाजार हरे निशान में यानी लाभ में बंद हुआ है। पिछले 4 सालों से तो लगातार शेयर बाजार मूहुर्त ट्रेडिंग के दिन मुनाफे के साथ बंद हुआ है। पिछले साल 2021 में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 0.5 फीसदी चढ़कर बंद हुए थे। इस बार भी निवेशकों को मूहुर्त ट्रेडिंग से कुछ ऐसी ही उम्मीदे हैं।


यह भी पढ़ें- Diwali 2022: सोने की ज्वेलरी नहीं, गोल्ड ईटीएफ में करें निवेश, जानिए क्यों

मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

GEPL Capital के ओंकार पाटिल का कहना है कि डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी ने अपर बेलिंगर बैंडके करीब एक स्पिनिंग टॉप कैंडलिस्टिक पैटर्न बना लिया है। ये इंडेक्स में दिशाहीनता का संकेत है। मोमेंटम इंडीकेटर RSI भी 55 के ऊपर दिख रहा है। इसमें और तेजी भी आ रही है। ये इंडेक्स में तेजी आने के संकेत हैं। चार्ट पैटर्न और इंडीकेटर सेटअप से संकेत मिलता है कि निफ्टी में शॉर्ट से मीडियम टर्म में 17770 और उसके बाद 17919 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।

निवेश के साथ सतर्कता जरूरी

ऑनलाइन ब्रोकरेज फर्म अपस्टॉक्स (Upstox) के डायरेक्टर पुनीत माहेश्वरी ने बताया, "किसी भी नई चीज की शुरुआत करने के लिए दीपावली को सबसे अच्छा वक्त माना जाता है। बाजार में निवेशकों का सेंटीमेंट पॉजिटिव है और विभिन्न सेक्टर्स में खरीदारी हो रही है। माना जाता है कि इस सत्र के दौरान खरीदारी करने पर निवेशक को सालभर लाभ मिलता है।" उन्होंने कहा कि यह सत्र केवल एक घंटे का है इसलिए नए कारोबारियों को इस दौरान सतर्कता बरतनी चाहिए क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव आता रहता है।

पिछले 6 दिनों से बढ़त के साथ बंद हो रहा शेयर बाजार

इससे पहले 21 अक्टूबर को आखिरी कारोबारी दिन बाजार लगातार 6वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 59307 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 12 अंकों की बढ़त के साथ 17576 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार जानकारों का कहना है कि अब 17670 पर स्थित दिन का हाई ऊपर की तरफ काफी अहम होगा। वहीं, 17500-17400 पर निफ्टी के लिए सपोर्ट दिख रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।