Get App

Buzzing Stocks: आज फोकस में रहने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

Translated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 21, 2022 पर 8:40 AM
Buzzing Stocks: आज फोकस में रहने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और अन्य स्टॉक्स
Wipro ने Suzanne Dann को अपनी अमेरिका 2 स्ट्रैटेजिक मार्केट यूनिट के लिए तुरंत प्रभाव से मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर एक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Results on October 21: आज यानी कि 21 अक्टूबर 2022 को Reliance Industries, Hindustan Unilever, Bajaj Finserv, HDFC Life Insurance Company, JSW Steel, SBI Life Insurance Company, Ambuja Cements, Hindustan Zinc, Amber Enterprises India, CSB Bank, DLF, Finolex Industries, IDBI Bank, IRB Infrastructure Developers और United Spirits आदि कंपनियां अपने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

Results on October 22: कल यानी 22 अक्टूबर 2022 को ICICI Bank, IDFC First Bank, Kotak Mahindra Bank, RBL Bank, Yes Bank, D-Link (India), Dodla Dairy, Indraprastha Gas, Jaiprakash Power Ventures, MCX India, RMC Switchgears और Sacheta Metals आदि कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें