Buzzing Stocks: एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, जिंदल स्टेनलेस और अन्य स्टॉक पर रहेगा आज फोकस
Lemon Tree Hotels ने लखनऊ के एक होटल में 82 कमरों के होटल के लिए करार किया है। अगस्त 2026 तक इस प्रॉपर्टी के साथ काम शुरू हो जाएगा। सब्सिडियरी Carnation Hotels इस प्रॉपर्टी के साथ काम करेगी
खबरों के दम पर आज कई शेयरों में एक्शन दिखेगा। शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज किसी न किसी कारण से सुर्खियों में हैं। इस बीच आज बाजार की नजर कई शेयरों से जुड़े अपडेट्स पर भी होगी।
आज इन शेयरों में दिख सकता है सबसे ज्यादा एक्शन
Thermax: चौथी तिमाही में इस कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 52.3% बढ़कर 156.2 करोड़ रुपए पर पहुंच चुकी है। इस दौरान कंपनी की आय 16% बढ़कर 2,310.82 करोड़ रुपए पर रही है। बोर्ड ने 10 रुपए प्रति शेयर के भाव पर डिविडेंड का भी एलान किया है।
REC चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा साल-दर-साल 33.2% बढ़कर 3,965.4 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। इस दौरान कंपनी की आय 6.3% बढ़कर 10,243 करोड़ रुपए पर रही है।
Vedant Fashions: प्रोमोटर रवि मोदी फैमिली ट्रस्ट 1.69 करोड़ शेयर यानी 7% हिस्सा की बिक्री करेगी। इसके अलावा अतिरिक्त 69.87 लाख शेयर यानी 2.88% हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी की है। कंपनी ये हिस्सेदारी ऑफर-फॉर-सेल के जरिए बेचने की तैयारी है।
RailTel Corp: मार्च तिमाही में इस कंपनी का मुनाफा 76 करोड़ रुपए रहा है। जबकि इस दौरान आय 703 करोड़ रुपए रही है।
Indiabulls Real Estate: कंपनी बोर्ड ने मनीष कुमार सिन्हा को CFO नियुक्त कर दिया है । 17 मई 2023 से प्रभावी हो चुका है। मौजूदा CFO सौरभ गर्ग ने अपने पद से व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है।
Minda / Pricol: प्रिकॉल की मिंडा कॉर्प के खिलाफ CCI में शिकायत लगाई है। मिंडा कॉर्प ने 24.5% हिस्सा खरीदने की मंजूरी मांगी थी। CCI से प्रिकॉल में हिस्सा खरीद को मंजूरी मांगी थी।
JK Tyre: जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान इस कंपनी को 108 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। जबकि, इस दौरान कंपनी की आय 3,632 करोड़ रुपए रही है।
WHIRLPOOL: चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा साल-दर-साल 25% घटकर 64 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। इस दौरान कंपनी की आय 2% घटकर 1673 करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा है कि रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर में सुस्त ग्रोथ रही है। कम गर्मी से एंट्री सेगमेंट प्रोडक्ट की मांग सुस्त रही। मांग में कमी से मुनाफे पर असर रहा है। सुस्त मांग की वजह से प्रोडक्ट कीमतें घटी है। कमोडिटी के दाम घटने से मुनाफे को सपोर्ट मिल रहा है।
ENDURANCE TECHNOLOGIES : चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा साल-दर-साल 0.2% बढ़कर 136.4 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। इस दौरान कंपनी की आय 7.5% बढ़कर 2,234.3 करोड़ रुपए पर रही है।
JSW Steel: कंपनी को आयरन ओर माइन के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के तौर पर चुना गया । ये आयरन ओर ब्लॉक महाराष्ट्र में हैं। 12 मई को महाराष्ट्र सरकार ने इसकी नीलामी कराई थी । जिसमें इस कंपनी ने सबसे कम बोली लगाई है।
SANGHI INDUSTRIES: Q4 में मुनाफे से घाटे में आई है। चौथी तिमाही में 6.3 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 104.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इस वित्त वर्ष में कंपनी को 43.7 करोड़ रुपये EBITDA के मुकाबले 12.6 करोड़ रुपये EBITDA घाटा हुआ है।
HDFC Bank: RBI ने SBI म्यूचुअल फंड्स मैनेजमेंट को 9.99% हिस्सा खरीदने की मंजूरी दे दी है। RBI ने SBI Funds Management को इस बैंक में 6 महीने महीने के भीतर हिस्सा लेने को कहा है। मर्जर के बाद नई यूनिट में 5% तक हिस्से का ही नियम था । बता दें कि SBI फंड मैनेजमेंट ने RBI के पास सफाई के लिए अर्जी दी थी।
Lemon Tree Hotels: कंपनी ने लखनऊ के एक होटल में 82 कमरों के होटल के लिए करार किया है। अगस्त 2026 तक इस प्रॉपर्टी के साथ काम शुरू हो जाएगा। सब्सिडियरी Carnation Hotels इस प्रॉपर्टी के साथ काम करेगी।
NHPC: गुजरात ऊर्जा विकास निगम से 1,008 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। खावड़ा में 200 MW सोलर प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला है।