Nifty में हाल में बेयरिश ट्रेंड देखने को मिला है, क्योंकि यह आवर्ली चार्ट पर राइजिंग चैनल से नीचे चला गया है। यह बेयरिश बेट बढ़ने का संकेत है। इसके अलावा इंडेक्स वैल्यू 50-आवर मूविंग एवरेज से नीचे पहुंच गया है, जिससे शॉर्ट टर्म में बेयरिश ट्रेंड की पुष्टि होती है। इस करेक्शन की उम्मीद पहले से की जा रही थी, क्योंकि निफ्टी में बगैर किसी खास पुलबैक के बड़ी रैली देखी गई थी। शॉर्ट टर्म में बेयरिश आउटलुक के बावजूद पोस्ट-करेक्शन पुलबैक फिर से निफ्टी को 18,300 तक ले जा सकता है, जहां बेयर्स मार्केट में एंटर करने के लिए इंतजार कर रहे होंगे। 18,300 लेवल से नीचे जाने पर फिर से सेलिंग प्रेशर दिख सकता है। अगला सपोर्ट 18,100 पर है।
Bank Nifty में हायर लेवल पर लगातार सेलिंग प्रेशर दिख रहा है, क्योंकि यह इंडेक्स 44,000 के स्तर से नीचे बंद हुआ है। कॉल साइड में सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट 44,000 स्ट्राइक प्राइस पर बना है। इस लेवल के ऊपर ब्रेक की स्थिति में फिर से तेजी का ट्रेंड शुरू होगा। गिरावट की स्थिति में 43,500 पर सपोर्ट है। इस लेवल से नीचे जाने पर गिरावट बढ़ सकती है।
LKP Securities के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का मानना है कि निम्निलिखित शेयरों में 2 से 3 हफ्ते में शानदार कमाई हो सकती है:
इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 56.65 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 61 रुपये है। इसमें 54.40 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 8 फीसदी रिटर्न कमाने का मौका दिख रहा है। डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने एक कंसॉलिडेशन ब्रेकआउट दिखाया है। इससे स्टॉक में तेजी जारी रहने का संकेत मिलता है। तेजी के ट्रेड की शुरुआत से पहले इसे 20-डे मूविंग एवरेज (20DMA) पर सपोर्ट मिला था। RSI भी बुलिश क्रॉसओवर दिखा रहा है। इससे इस स्टॉक में पॉजिटिव सेंटिमेंट का संकेत मिलता है। सभी इंडिकेटर्स को देखने के बाद ऐसा लगता है कि इस स्टॉक में तेजी का ट्रेंड जारी रहेगा और यह 61 रुपये के लेवल तक पहुंच सकता है।
इस शेयर को बेचने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 1,758 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 1,650 रुपये है। इसमें 1,800 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसमें 6 फीसदी रिटर्न कमाने की गुंजाइश दिख रही है। इस शेयर को 55-डे एक्स्पोनेशियल मूविंग एवरेज (55EMA) पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ा है। इसके चलते इसकी कीमतों में गिरावट आई है। इसके अलावा लोअर टाइमफ्रेम पर कंसॉलिडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला है, जिससे बेयरिश ट्रेंड का संकेत मिलता है। RSI बेयरिश क्रॉसओवर दिखा रहा है। यह स्टॉक में निगेटिव सेंटिमेंट का संकेत है। इस शेयर के गिरकर 1,650 रुपये तक पहुंच जाने के आसार दिख रहे हैं। तेजी की स्थिति में 1,8000 रुपये पर इसे रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 167.30 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 182 रुपये है। इसमें 160 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 9 फीसदी कमाई हो सकती है। इस स्टॉक ने बुलिश पेनांट पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है। साथ ही वॉल्यूम भी बढ़ा है। मोमेंटम इंडिकेटर RSI ने डेली चार्ट पर पॉजिटिव क्रॉसओवर दिया है, जो 'बाय' सिग्नल दे रहा है। नीचे की स्थिति में सपोर्ट 160 रुपये पर दिख रहा है। इस शेयर के 182 रुपये तक जाने की उम्मीद दिख रही है।