Get App

Buzzing Stocks: आज सन फार्मा, टेक महिंद्रा, दिलीप बिल्डकॉन और अन्य स्टॉक्स पर रहेगा फोकस

New Delhi Television में एलटीएस इन्वेस्टमेंट फंड ने हिस्सेदारी 2.3% घटाई। एलटीएस इन्वेस्टमेंट फंड ने खुले बाजार लेनदेन के जरिये NDTV में 2.32% हिस्सेदारी बेची है। इस डील के बाद कंपनी में फंड की हिस्सेदारी पहले से घट गई है। अब कंपनी में फंड की हिस्सेदारी 9.75% से घटकर 7.42% हो गई है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 19, 2022 पर 10:00 AM
Buzzing Stocks: आज सन फार्मा, टेक महिंद्रा, दिलीप बिल्डकॉन और अन्य स्टॉक्स पर रहेगा फोकस
Arfin India को Saudi Basic Industries Corporation से 350 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है

अमेरिकी बाजार मंदी की आशंका से शुक्रवार को कमजोर बंद हुए थे। आज ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। वहीं पहली तिमाही में ACCENTURE का रेवेन्यू 15% बढ़कर 1575 करोड़ पर पहुंच गया है। लेकिन कंपनी ने डिमांड में सुस्ती के दिए संकेत देते हुए कहा है कि ग्राहक खर्च कम कर रहे हैं। इससे फैसले लेने में देरी हो रही है। कंपनी ने FY23 के लिए गाइडेंस में बढ़ोतरी नहीं की है। इसके बाद आज IT कंपनियों पर नजरें रहेंगी। जिसमें टेक महिंद्रा पर आज फोकस रहेगा। इसके अलावा यूएसएफडीए से वॉर्निंग लेटर मिलने के कारण सन फार्मा पर भी फोकस रहेगा। दिलीप बिल्डकॉन को बड़ा ऑर्डर मिलने से इस स्टॉक पर भी फोकस रहेगा।

कंपनी को हलोल फैसिलिटी के लिए यूएसएफडीए से वॉर्निंग लेटर मिला है। चेतावनी पत्र में करेंट गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (cGMP) नियमों के उल्लंघन का उल्लेख है।

Dilip Buildcon

कंपनी को नेशल हाइवे एथॉरिटी ऑफ इंडिया से तेलंगाना में 4 लेन के नये HAM project के लिए 1,647 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें