सीधा सौदा: दो एक्सपर्ट्स के सुझाए इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर आप इंट्राडे में कर सकते हैं दमदार कमाई

Dilip Buildcon के शेयर पर एक एक्सपर्ट ने आज के लिए GREEN संकेत दिया है। उनके मुताबिक कंपनी को तेलंगाना, कर्नाटक में 2 बड़े रोड प्रोजेक्ट मिले हैं। तेलंगाना में 4-लेन रोड के लिए 1647 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। इसके अलावा कर्नाटक में ही 6-लेन रोड के लिए 1589 करोड़ का ऑर्डर मिला है

अपडेटेड Dec 19, 2022 पर 9:01 AM
Story continues below Advertisement
TATA MOTORS में आज तेजी रह सकती है। BMTC ने टाटा मोटर्स की सब्सिडयरी के साथ करार किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज नये कारोबारी हफ्ते की शुरुआत से सेंसेक्स में टाटा मोटर्स शामिल हुआ है जबकि डॉक्टर रेड्डीज इससे बाहर हुआ। आज से दिग्गज कंपनियों RIL, इंफोसिस, TCS और ICICI बैंक वेटेज का भी घटेगा। वहीं आज KFin Technologies का IPO खुल रहा है। इसका प्राइस बैंड 347 से 366 रुपये प्रति शेयर के बीच है। कंपनी की इस IPO से 1500 करोड़ जुटाने की योजना है। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज़ के सीधा सौदा में दो एक्सपर्ट ने आज ट्रेडिंग के लिए 10-10 स्टॉक्स सुझाये हैं। एक्सपर्ट्स इन स्टॉक्स से संबंधित कंपनियों का अध्ययन, रिसर्च और विश्लेषण करके इस स्टॉक्स में निवेश के लिए ग्रीन या रेड संकेत दिया है। इस संकेत के पीछे की वजह भी बताई। जानते हैं किन स्टॉक्स में दांव लगाकर आज इंट्राडे में ही तगड़ी कमाई की जा सकती है-

    आशीष वर्मा की टीम

    1) SUN PHARMA (RED)

    कंपनी को हलोल प्लांट के लिए वॉर्निंग लेटर मिला। CGMP नियमों के उल्लंघन के लिए वॉर्निंग लेटर मिला


    2) SHILPA MEDICARE (GREEN)

    कंपनी ने Capecitabine 1000 MG की टैबलेट लॉन्च की। कोलोरेक्टल, ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में दवा इस्तेमाल होती है

    3) TATA MOTORS (GREEN)

    BMTC ने टाटा मोटर्स की सब्सिडयरी के साथ करार किया। कंपनी 921 EV बसों की सप्लाई, ऑपरेशन और मेंटेनेंस करेगी

    4) THE PHOENIX MILLS (GREEN)

    कंपनी सूरत में 7.22 एकड़ का नया प्रोजेक्ट बनाएगी। कंपनी सूरत में 510 करोड़ रुपये का नया प्रीमियम डेस्टिनेशन प्रोजेक्ट बनाएगी

    5) 3I INFOTECH (GREEN)

    कंसोर्टियम को रेलटेल से वाई-फाई मोनिटाइजेशन प्रोजेक्ट मिला। कंसोर्टियम 3i इंफोटेक, FISST और येलो इंक शामिल है

    6) HINDUJA GLOBAL SOLUTIONS (GREEN)

    शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर आज बोर्ड बैठक में चर्चा करेगा

    7) SPECIALITY RESTAURANTS (GREEN)

    21 दिसंबर को फंड जुटाने पर बोर्ड बैठक करेगा

    8) RITES (GREEN)

    RITES और किर्लोस्कर ऑयल इंजन के बीच करार किया गया है। प्रोडक्ट डिजाइन, मार्केटिंग, ऑपरेशन और मार्केटिंग के लिए करार किया है

    9) GMM PFAUDLER (GREEN)

    AB Sunlife ने 9.70 लाख शेयर खरीदे हैं। Indus India ने 3.08 लाख शेयर खरीदे हैं। Plutus ने 9.50 लाख शेयर खरीदे हैं

    10) IRCTC (GREEN)

    OFS के बाद शेयर में तेजी नजर आ सकती है

    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    सुमित मेहरोत्रा की टीम

    1. Inox (GREEN)

    अवतार 2 ने पूरी दुनिया में 1500 करोड़ रुपये कमाये

    2. PVR (GREEN)

    अवतार 2 ने पूरी दुनिया में 1500 करोड़ रुपये कमाये

    3. Cineline (GREEN)

    अवतार 2 ने पूरी दुनिया में 1500 करोड़ रुपये कमाये

    4. Keystone Developers (GREEN)

    मुंबई में राज दोशी एक्सपोर्ट रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाएगी । माहिम में 6068 स्क्वायर मीटर जमीन पर प्रोजेक्ट बनेगा। कंपनी की CY 2023 में प्रोजेक्ट लॉन्च करने की योजना है

    5. Dilip Buildcon (GREEN)

    कंपनी को तेलंगाना, कर्नाटक में 2 बड़े रोड प्रोजेक्ट मिले। तेलंगाना में 4-लेन रोड के लिए 1647 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। कर्नाटक में 6-लेन रोड के लिए 1589 करोड़ का ऑर्डर मिला

    6. HCC (GREEN)

    शुक्रवार की गिरावट के बाद शेयर में तेजी की उम्मीद है। साल के उच्चतम स्तरों के करीब शेयर में कारोबार हो रहा है

    7. Max india (GREEN)

    Porinju Veliyath ने ओपन मार्केट से 2.30 लाख शेयर खरीदे हैं

    8. TCS (GREEN)

    एक्सेंचर के अच्छे नतीजों से IT सेक्टर में तेजी की उम्मीद है

    9. United Spirits (GREEN)

    शुक्रवार को बिकवाली के बाद आज शेयर में तेजी की उम्मीद है

    10. Ashoka Buildcon (GREEN)

    सब्सिडियरी ACL (अशोका कंसेशन लिमिटेड) ने जावरा-नयागांव टोल रोड में हिस्सेदारी बेची है। NIIF को 691 करोड़ में टोल रोड में हिस्सेदारी बेची

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।