Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
18000 की स्ट्राइक पर 44.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18300 पर सबसे ज्यादा 31.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है
16 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1975.44 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1542.50 करोड़ रुपए की खरीदारी की
16 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी 18300 के अहम सपोर्ट को भी तोड़ कर इसके नीचे बंद हुआ था। कमजोर ग्लोबल संकेतों और मंदी के बढ़ते डर ने बाजार पर अपना असर दिखाया था। सेंसेक्स 461 अंकों की गिरावट के साथ 61338 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 146 अंक गिरकर 18269 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने एक लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडल बनाया था। कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली का दबाव था। निफ्टी मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.6 फीसदी और 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे।
पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में बाजार में वोलैटिलिटी भी बढ़ी है। वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX में पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में इसके वीकली लो से 23 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। ये बाजार में अनिश्चितता का संकेत है। हालांकि वीकली बेसिस पर इसमें सिर्फ 4.4 फीसदी की बढ़त हुई है और ये 14.07 के लेवल पर आता दिखा।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि टेक्निकल नजरिए से देखें तो ये मार्केट ऐक्शन बाजार में उछाल पर बिकवाली और गिरावट के बने रहने का संकेत है। ये बाजार के लिए एक निगेटिव संकेत हैं। इससे लगता है कि बाजार में अभी और कमजोरी आ सकती है। निफ्टी वीकली चार्ट पर भी और कमजोरी आने के संकेत दे रहा है। नीचे की तरफ निफ्टी 18500 के इमीडिएट सपोर्ट के नीचे चला गया है। अब इसके लिए अगले सपोर्ट 18100-18000 पर नजर आ रहे हैं। वहीं, ऊपर की तरफ 18450-18500 पर इमीडिएट रजिस्टेंस है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18251 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18207 और18136 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18393 फिर 18436 और 18507 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43102 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42980 और 42782 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43497 फिर 43619 और 43817 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
19000 की स्ट्राइक पर 37.72 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18500 पर सबसे ज्यादा 28.23 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18700 की स्ट्राइक पर 25.11 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
18300 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 7.83 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18400 पर भी 5.81 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
18800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 19000 और फिर 19600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
18000 की स्ट्राइक पर 44.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18300 पर सबसे ज्यादा 31.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17500 की स्ट्राइक पर 31.24 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
18300 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 6.63 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18000 पर भी 6.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17700 पर 3.66 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
18500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18600 और फिर 18700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Power Grid Corporation of India, Tata Consultancy Services, HDFC Bank, Sun Pharma और Mphasis के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
16 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1975.44 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1542.50 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
19 दिसंबर को NSE पर 7 स्टॉक Balrampur Chini Mills,IRCTC, Punjab National Bank, Indiabulls Housing Finance, BHEL, Delta Corp,GNFC F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
6 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर 16 दिसंबर के कारोबार में 6 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Balrampur Chini Mills, Tata Motors, MCX India, PI Industries और Chambal Fertilisersके नाम शामिल हैं।
100 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 16 दिसंबर के कारोबार में जिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Punjab National Bank, Bank Nifty, Container Corporation, Apollo Tyres और BHELके नाम शामिल हैं।
81 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 16 दिसंबर के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Dr Reddy's Laboratories, Nifty Financial, Mphasis, HDFC AMC और Bharat Electronics के नाम शामिल हैं।
8 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 16 दिसंबर के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Colgate Palmolive, HDFC Bank, ICICI Lombard General Insurance, Coforge और Nestle India के नाम शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।