Stock Market Trend: सिर्फ डेटा नहीं, खबरें और ग्लोबल संकेत भी तय करेंगे बाजार की दिशा, आज इन शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

Stock Market Trend: एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा। उधर कल अमेरिकी बाजार में अच्छी तेजी रही। S&P 500 और Nasdaq ने नया रिकॉर्ड बनाया। डाओ भी 370 प्वाइंट उछला। यह रिकॉर्ड हाई से महज 500 अंक दूर है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज क्या हो इंडेक्स और शेयरों में ट्रेडिंग रणनीति

अपडेटेड May 15, 2026 पर 9:14 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market Trend:अगर निफ्टी कल का हाई पार करता है तो 23834 तक तेजी संभव। इसके ऊपर ही रजिस्टेंस-2 क्लस्टर खुलेंगे,लेकिन यह काफी हद तक खबरों और संकेतों पर निर्भर करेगा

Stock Market Trend: आज ग्लोबल मार्केट से हमारे बाजारों के लिए मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी सपाट ट्रेड कर रहा है। वहीं,कल कैश और फ्यूचर्स में FIIs की करीब 2,500 करोड़ रुपए की खरीदारी देखने को मिली है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा। उधर कल अमेरिकी बाजार में अच्छी तेजी रही। S&P 500 और Nasdaq ने नया रिकॉर्ड बनाया। डाओ भी 370 प्वाइंट उछला। यह रिकॉर्ड हाई से महज 500 अंक दूर है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज क्या हो इंडेक्स और शेयरों में ट्रेडिंग रणनीति।

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23751-23777/23834 (10DEMA) पर और बड़ा रजिस्टेंस 23904(20DEMA)-24000/24098 (50DEMA) पर है। इसके लिए पहला बेस 23477-23533 पर और बड़ा बेस 23260/23351-23423 पर है। शुरू में 23580-23620 के रजिस्टेंस-2 से टूटा, बाद में रजिस्टेंस-2 के पार 23678 तक तेज रिकवरी आई। FPIs पर संभावित टैक्स कटौती की खबर से यह ब्रेकआउट आया। उस समय भी क्रूड और रुपया बाजार के खिलाफ थे,आज भी यहां पर नजर रहेगी।


FIIs ने कैश और इंडेक्स में खरीदारी की है। शॉर्ट कवरिंग भी दिखी नेट शॉर्ट घटकर 2.37 लाख पर आ गए। ब्रेंट अब भी ऊपरी स्तर पर और रुपया कमजोर है। लेकिन US बाजारों से मजबूत संकेत मिले हैं। कॉल राइटर्स अब 24000 स्ट्राइक पर शिफ्ट हुए जो CMP से करीब 320 अंक ऊपर है है। 23500 जोन में भारी पुट सेलिंग हुई है। इसलिए बेस-1 अब 23530-23477 और बेस-2 23352-23260 पर है। 10DEMA 23834,20DEMA 23904,फिर 24000 का भारी कॉल जोन और 24098 पर 50DEMA है।

अगर निफ्टी कल का हाई पार करता है तो 23834 तक तेजी संभव। इसके ऊपर ही रजिस्टेंस-2 क्लस्टर खुलेंगे,लेकिन यह काफी हद तक खबरों और संकेतों पर निर्भर करेगा। पॉजिटिव ट्रिगर नहीं मिले और क्रूड मजबूत रहा तो बेस-1 की ओर फिर गिरावट संभव है। सिर्फ डेटा नहीं,खबरें और ग्लोबल संकेत भी बाजार की दिशा तय करेंगे।

Trading Plan: बाजार में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, 23800 का लेवल पार करने पर 24100 तक की तेजी मुमकिन

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 54561-545717 पर और बड़ा रजिस्टेंस 54978-55091/55234 पर है। इसके लिए पहला बेस 53819-54040 पर और बड़ा बेस 53331/53513-53633 पर है। कल पहले 53800-54040 जोन से टूटा,बाद में खबरों के चलते रिकवरी में रजिस्टेंस-2 तक गया। 54000 जोन पर पुट राइटिंग दिखी,जबकि 54500-55000 जोन में कॉल राइटिंग काफी कम रही।

निफ्टी की तरह यहां भी कॉल राइटर्स ऊंचे स्ट्राइक यानी 55000 की ओर शिफ्ट हुए हैं। रणनीति वही रहेगी-पहले रजिस्टेंस-1 का टेस्ट,फिर रजिस्टेंस-2 की ओर चाल संभव है। लेकिन अगर बाजार को निराशा मिली तो बैंक निफ्टी फिर बेस-1 की ओर टूट सकता है।

आज के टॉप ट्रेडिंग पिक्स

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ हैं मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री। इनको आज BAJAJ-AUTO और PIDILITIND (पिडीलाइट इंडस्ट्रीज) में कमाई के मौके दिख रहे हैं। BAJAJ-AUTO में 10440 रुपए के आसपास,10211 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 10890 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, PIDILITIND में इनकी 1484 रुपए के आसपास,1468 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1514 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।