Stock in Focus: ₹12000 का शेयर, 30 नवंबर को फोकस में, 100% अधिग्रहण और सब्सिडियरी में निवेश भरेगा जोश!

Stock in Focus: ₹12000 के भाव पर मिलने वाला एक शेयर सोमवार को मार्केट खुलने पर तेज हलचल दिखा सकता है क्योंकि इसे एक कंपनी में 100% होल्डिंग हासिल करने के लिए बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। साथ ही इसे अपनी सब्सिडियरी में अतिरिक्त निवेश को भी मंजूरी मिली है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Nov 29, 2026 पर 2:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
क्राफ्ट्समन ऑटोमेशन (Craftsman Automation) के बोर्ड ने प्रिसिजन मशीनिंग कंपनी EATA प्राइवेट लिमिटेड और इससे जुड़ी वित्तीय मदद में 100% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है।

Stock in Focus: क्राफ्ट्समन ऑटोमेशन ने 28 नवंबर 2026 की शाम को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि बोर्ड ने इसे प्रिसिजन मशीनिंग कंपनी EATA में 100% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है। यह अधिग्रहण 31 दिसंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा बोर्ड ने कंपनी की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी क्राफ्टसमन जर्मनी जीएमबीएच में भी एक या एक से अधिक किश्तों में ₹110 करोड़ तक के अतिरिक्त निवेश की मंजूरी दी है। इसका असर अब 30 नवंबर को मार्केट खुलने पर इसके शेयरों पर दिख सकता है। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 27 नवंबर को बीएसई पर यह 0.67% की बढ़त के साथ ₹12000.45 (Craftsman Automation Share Price) पर बंद हुआ था।

अधिग्रहण को लेकर Craftsman Automation का क्या है प्लान

एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक क्राफ्ट्समन ऑटोमेशन के बोर्ड ने प्रिसिजन मशीनिंग कंपनी EATA प्राइवेट लिमिटेड और इससे जुड़ी वित्तीय मदद में 100% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है। इसमें कंपनी अधिकतम ₹150 करोड़ का निवेश करेगी।


इसे लेकर कंपनी ने ईएटीए और उसके शेयरहोल्डर्स बटुक पोपटलाल शाह (Batuk Popatlal Shah) और जॉय जोसेफ मालामेल (Joy Joseph Malamel) के शेयर शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है। ₹150 करोड़ के इस सौदे के तहत कंपनी सेलर्स और उनके रिश्तेदारों की तरफ से EATA को दिए गए कर्ज का निपटारा भी करेगी।

EATA ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए प्रिसिजन मशीनिंग वाले पुर्जों के डिजाइन तैयार कर उन्हें तैयार करती है। इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल इंजन, ट्रांसमिशन, ड्राइवट्रेन और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) से जुड़े एप्लीकेशन में होता है। इसके अलावा कंपनी दूसरे इंडस्ट्रियल सेक्टर्स के लिए भी कंपोनेंट बनाती है। कंपनी की मशीनिंग क्षमताओं में सीएनसी (कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल), VMC (वर्टिकल मशीनिंग सेंटर) और HMC (होरिजोंटल मशीनिंग सेंटर) ऑपरेशन शामिल हैं। इसका फोकस एल्युमीनियम के पुर्जे बनाने पर हैजों के निर्माण पर है, जिनमें कास्टिंग, फोर्जिंग और एक्सट्रूजन से बने कंपोनेंट शामिल हैं। इसके तीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं, जिसमें दो पुणे और एक मुंबई में है। इसका टर्नओवर वित्त वर्ष 2024 में ₹54.5 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹57.3 करोड़ से वित्त वर्ष 2026 में ₹63.04 करोड़ पर पहुंच गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

क्राफ्टमन ऑटोमेशन के शेयरों ने कम समय में ही निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। 16 मार्च 2026 को बीएसई पर यह ₹6,251.65 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 8 ही महीने में यह 95.50% उछलकर 19 नवंबर 2-26 को ₹12,222.00 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

FIIs buying Metal Stocks: 5 मेटल स्टॉक्स, विदेशी निवेशकों ने बढ़ाई होल्डिंग, आपके पास है कोई?

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।