FIIs buying Metal Stocks: 5 मेटल स्टॉक्स, विदेशी निवेशकों ने बढ़ाई होल्डिंग, आपके पास है कोई?

FIIs buying Metal Stocks: कंपनियों के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से यह सामने आता है कि किसी कंपनी में किस दिग्गज निवेशक ने अपनी होल्डिंग बढ़ाई और किसने बढ़ाई। यहां ऐसे पांच मेटल स्टॉक्स के बारे में बताया जा रहा है, जिसमें विदेशी निवेशकों की होल्डिंग सितंबर तिमाही में बढ़ी है और एक साल में इनके शेयरों की चाल भी दी जा रही है

अपडेटेड Nov 29, 2026 पर 1:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
FIIs buying Metal Stocks: विदेशी निवेशकों ने जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel), एनएमडीसी (NMDC), सेल (SAIL), हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) और हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) में अपनी होल्डिंग बढ़ाई है। (File Photo- Pexels)

FIIs buying Metal Stocks: मेटल और माइनिंग सेक्टर एक बार फिर निवेशकों के रडार पर है। इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में बढ़ती मांग के बीच मेटल कंपनियों के लिए ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत हो रही हैं। इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने सितंबर 2026 तिमाही में पांच अहम मेटल स्टॉक्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इसका खुलासा कंपनियों के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से हुआ है।

FIIs buying Metal Stocks: डिटेल्स

JSW Steel

जेएसडब्ल्यू ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी सितंबर 2026 तिमाही के आखिरी में तिमाही आधार पर 25.91% से बढ़कर 26.22% हो गई। शुक्रवार 27 नवंबर को बीएसई पर यह 1.30% की बढ़त के साथ ₹1322.00 पर बंद हुआ था।


NMDC

लौह अयस्क निकालने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमें कॉरपोरेशन (एनएमडीसी) ने भी विदेशी निवेशकों को लुभा लिया। यह एक नवरत्न है। विदेशी निवेशकों की होल्डिंग इसमें सितंबर 2026 तिमाही के आखिरी में तिमाही आधार पर 13.59% से बढ़कर 14.91% पहुंच गई। शुक्रवार को बीएसई पर यह 0.76% की बढ़त के साथ ₹67.72 पर बंद हुआ था।

SAIL

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) देश की सबसे बड़ी स्टील प्रोड्यूसर्स में शुमार है। यह एक महारत्न है। विदेशी निवेशकों की शेयरहोल्डिंग इसमें जून 2026 के 7.09% से बढ़कर सितंबर 2026 तिमाही के आखिरी में 7.30% हो गई। बीएसई पर शुक्रवार को यह 1.67% की बढ़त के साथ ₹164.10 पर बंद हुआ था।

Hindustan Copper

माइनिंग से लेकर कास्टिंग यानी ढलाई तक का पूरा काम करने वाली देश की इकलौती कंपनी हिंदुस्तान कॉपर में विदेशी निवेशकों की होल्डिंग सितंबर तिमाही के आखिरी में तिमाही आधार पर 5.96% से बढ़कर 7.08% हो गई। शुक्रवार को बीएसई पर यह 1.79% की बढ़त के साथ ₹418.40 पर बंद हुआ था।

Hindustan Zinc

देश की सबसे बड़ी माइनिंग और मेटल कंपनियों में शुमार और वेदांता (Vedanta) की सब्सिडियरी हिंदुस्तान जिंक दुनिया का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड जिंक प्रोड्यूसर है। साथ ही जिंक और लेड रिजर्व और रिसोर्सेज के मामले में यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। विदेशी निवेशकों की होल्डिंग इसमें सितंबर 2026 तिमाही के आखिरी में तिमाही आधार पर 2.19% से बढ़कर 2.36% हो गई।

FIIs buying Metal Stocks: एक साल में शेयरों की चाल

स्टॉक  FIIs होल्डिंग  मौजूदा शेयर प्राइस 52-हफ्ते का हाई लेवल 52-हफ्ते का निचला स्तर
JSW Steel 26.23% ₹1322.00 ₹1,368.90 (05 नवंबर 2026) ₹1,072.90 (18 दिसंबर 2025)
NMDC 14.91% ₹67.72 ₹97.49 (03 जून 2026) ₹65.15 (23 अक्टूबर 2026)
SAIL 7.30% ₹164.10 ₹209.70 (14 मई 2026) ₹124.00 (19 दिसंबर 2025)
Hindustan Copper 7.08% ₹418.40 ₹759.20 (29 जनवरी 2026) ₹321.90 (28 नवंबर 2025)
Hindustan Zinc 2.36% ₹545.00 ₹732.60 (28 जनवरी 2026) ₹472.50 (27 नवंबर 2025)

(सोर्स: बीएसई, मौजूदा भाव 27 नवंबर का क्लोजिंग प्राइस)

8 महीने में 246% रिटर्न, 3 साल में 4 गुना बढ़ा निवेश, अभी और चढ़ेगा शेयर, आपके पास है?

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।