RailTel Share Price: ₹146 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में हो जाएगी फुल रिकवरी?

RailTel Share Price: लगातार छह महीने में 31% से अधिक टूटने के बाद इस महीने रेलटेल के शेयर करीब 11% रिकवर हो चुके हैं। अब सोमवार यानी नवंबर के आखिरी कारोबारी दिन इसकी चाल पर ₹146 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट का भी असर दिख सकता है। जानिए इस कॉन्ट्रैक्ट के बारे में

अपडेटेड Nov 29, 2026 पर 10:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रेलटेल (RailTel) को नॉर्दर्न रेलवे से टैक्स समेत ₹145.75 करोड़ का LoA (लेटर ऑफ एस्सेप्टेंस) मिला है।

RailTel Share Price: दिग्गज टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर रेलटेल ने शनिवार 28 नवंबर की शाम एक्सचेंज फाइलिंग में ₹146 करोड़ का काम मिलने की जानकारी दी। इसका असर अब शेयरों पर सोमवार 30 नवंबर को मार्केट खुलने पर दिख सकता है। इस महीने इसके शेयर अब तक करीब 11% मजबूत हो चुके हैं जबकि इससे पहले अप्रैल में 31% से अधिक मजबूत होने के बाद लगातार छह महीने में यह 31% से अधिक कमजोर हुआ था। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले 27 नवंबर 2026 को बीएसई पर यह 0.12% की बढ़त के साथ ₹246.65 पर बंद हुआ था।

कैसा ऑर्डर मिला है RailTel को?

रेलटेल को नॉर्दर्न रेलवे से टैक्स समेत ₹145.75 करोड़ का LoA (लेटर ऑफ एस्सेप्टेंस) मिला है। यह ऑर्डर IP-MPLS (इंटरनेट प्रोटोकॉल-मल्टीप्रोटोकॉल लेबल स्विचिंग) नेटवर्क और VoIP (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) आधारित कंट्रोल कम्युनिकेशन सिस्टम उपलब्ध कराने को लेकर है। कंपनी को यह ऑर्डर नॉर्दर्न रेलवे के CSTE (चीफ सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर), प्रोजेक्ट वेस्ट ने दिया है। इसमें नॉर्दर्न रेलवे के यूनिफाइड कम्युनिकेशन बैकबोन के लिए IP-MPLS नेटवर्क और VoIP-आधारित कंट्रोल कम्युनिकेशन सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है। इस पर कंपनी को 12 महीने के भीतर काम पूरा करना है। कंपनी को यह ऑर्डर 27 नवंबर 2026 की शाम 07:40 पर मिला यानी इसकी डेडलाइन 26 नवंबर 2027 फिक्स की गई है


इसी नवंबर में रेलटेल को इससे पहले आंध्र प्रदेश टेक्नोलॉजी सर्विसेज से टैक्स समेत लगभग ₹27.03 करोड़ का एक और ऑर्डर मिला था। यह ऑर्डर आंध्र प्रदेश सरकार के लिए स्टेटवाइड लीगल एआई असिस्टेंट प्लेटफॉर्म के डिजाइन, डेवलपमेंट, इंप्लीमेंटेशन, होस्टिंग और मैनेज्ड सर्विसेज से जुड़ा है। य

कंपनी ने बताया कि उसे इस घरेलू कॉन्ट्रैक्ट के लिए 'लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस' (LoA) प्राप्त हुआ है। इस पर कंपनी को 9 मई, 2029 तक काम पूरा करना है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

रेलटेल के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 26 दिसंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹391.00 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 11 महीने में यह 43.73% टूटकर 2 नवंबर 2026 को ₹220.00 पर आ गया, जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Nvidia को लेकर Binance ने अमेरिका को क्यों दी चेतावनी? Jensen Huang पर कही बड़ी बात

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।