Stock in News: रत्नवीर प्रिजिजन इंजीनियरिंग के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। लिस्टिंग के महज तीन साल में इसने आईपीओ निवेशकों का पैसा चार गुना से अधिक बढ़ा दिया था और अब इस साल आठ महीने में ही यह एक साल के निचले स्तर से 3 गुना से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट के मुताबिक अभी इसके शेयरों की तेजी थमी नहीं है बल्कि 40% ऊपर और चढ़ सकता है। एक कारोबारी दिन पहले 27 नवंबर 2026 को बीएसई पर यह 2.13% की गिरावट के साथ ₹396.90 पर बंद हुआ था। हालांकि इंट्रा-डे में यह 10.32% उछलकर ₹447.40 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था।
Ratnaveer के शेयरों पर क्यों है ब्रोकरेज फिदा?
रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट बनाती है, जिसका फोकस फिनिश्ड शीट्स, वाशर्स, सोलर रूफिंग हुक्स, पाइप और ट्यूब बनाने पर है। अब यह CCL (कॉपर क्लैड लेमिनेट) के जरिए हाई ग्रोथ वाले इलेक्ट्रॉनिक्स मैटेरेयिल्स के एक नए बिजनेस सेगमेंट में एंट्री कर रही है।
कंपनी लगभग ₹338 करोड़ का निवेश करके सीसीएल का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा रही है, जिसमें सालाना 79.2 लाख सीसीएल बन सकेगी। खास बात ये है कि इस क्षमता के लगभग 50% के लिए प्रतिबद्धताएं और ऑर्डर मिल चुके हैं। प्लांट की 5 प्रोडक्शन लाइनें फरवरी 2027 से जून 2028 के बीच चरणबद्ध तरीके से शुरू होनी हैं। कमाई को लेकर कंपनी को वित्त वर्ष 2027 में ₹50 करोड़, वित्त वर्ष 2028 में ₹653 करोड़ और वित्त वर्ष 2029 में ₹2000 करोड़ के रेवेन्यू का अनुमान है।
कंपनी ने अपने आउटलुक में बदलाव किया है। इसे वित्त वर्ष 2027 में कंसालिडेटेड लेवल पर ₹1,414 करोड़ के रेवेन्यू, ₹180 करोड़ के ईबीआईटीडीए और 13% ईबीआईडीटीए मार्जिन का अनुमान है तो वित्त वर्ष 2029 में ₹3,914 करोड़ के रेवेन्यू, ₹775 करोड़ के ईबीआईटीडीए और 20% के ईबीआईटीडीए मार्जिन का अनुमान है।
ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी जिस मार्केट में एंट्री कर रही है, उसमें लॉन्ग टर्म में काफी संभावनाएं हैं। भारत का सीसीएल मार्केट 2031 तक लगभग ₹30,000 करोड़ का हो सकता है और पीसीबी मार्केट 2032 तक लगभग ₹1.76 लाख करोड़ का हो सकता है। इसकी सबसे अधिक मांग डेटा सेंटर्स, चिप,ड्रोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से हो सकती है।
इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने अनुमान लगाया है कि रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग का वित्त वर्ष 2026-28 में रेवेन्यू सालाना आधार पर 43% की रफ्तार और शुद्ध मुनाफा 71% के सीएजीआर से बढ़ सकता है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2028 के EPS के मुकाबले 25 गुना भाव के हिसाब से इसका टारगेट प्राइस प्रति शेयर ₹555 पर फिक्स किया है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
रत्नवीर के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। करीब 3 साल पहले ₹165 करोड़ के आईपीओ के तहत जारी इसके ₹98 के शेयर 11 सितंबर 2023 को लिस्ट हुए थे। 31% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद इसके शेयर और आगे बढ़े और निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न दिया। 30 मार्च 2026 को बीएसई पर यह एक साल के निचले स्तर ₹129.43 पर था। इस निचले स्तर से आठ ही महीने में यह 245.67% चढ़कर 27 नवंबर 2026 को ₹447.40 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया जोकि आईपीओ प्राइस से 356.53% अपसाइड है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।