Stocks To Watch: आज 15 मई को Tata Motors, SBI, Muthoot Finance समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव
Stocks To Watch: आज शुक्रवार को टाटा स्टील, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एथर इंडस्ट्रीज, एंबर एंटरप्राइजेज इंडिया, बजाज इलेक्ट्रिकल्स समेत कई कंपनियां तिमाही नतीजे जारी करेंगी। SME सेगमेंट में सिम्का एडवर्टाइजिंग की लिस्टिंग होगी
शुक्रवार, 15 मई को टाटा मोटर्स, SBI, अपोलो टायर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, वोल्टास, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज समेत कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं। इनमें से कुछ कंपनियों ने एक दिन पहले मार्च 2026 तिमाही और वित्त वर्ष 2026 के नतीजे जारी किए थे। वहीं कुछ कंपनियां आज वित्तीय नतीजे जारी करने वाली हैं। कुछ शेयर एक्स-डिविडेंड या एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने गुरुवार को नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के डेवलपमेंट्स पर शेयर बाजारों को जानकारी दी थी। इन अपडेट्स पर बाजार प्रतिक्रिया देगा। इसके अलावा एसएमई सेगमेंट में एक लिस्टिंग होने वाली है। आइए जानते हैं डिटेल...
आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
टाटा स्टील, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एथर इंडस्ट्रीज, एंबर एंटरप्राइजेज इंडिया, एलेंबिक फार्मास्यूटिकल्स, बजाज इलेक्ट्रिकल्स, ग्लैंड फार्मा, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया, गोदरेज इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान कॉपर, ITC होटल्स, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, NCC, NHPC, प्रीमियर एनर्जीज, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सिफंनी।
16 मई को इन कंपनियों के नतीजे
डेल्हीवरी, वोडाफोन आइडिया, KEC इंटरनेशनल, लेटेंट व्यू एनालिटिक्स, UNO Minda और वेस्टर्न कैरियर्स (इंडिया) 16 मई को अपनी तिमाही कमाई के नतीजे जारी करेंगे।
इन शेयरों पर रहेगी नजर
Tata Motors Passenger Vehicles: जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 31.7% गिरकर ₹5,783 करोड़ रहा। रेवेन्यू 7.2% बढ़कर ₹1,05,447 करोड़ हो गया।
Apollo Tyres: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 241.8% बढ़कर ₹631 करोड़ रहा। रेवेन्यू 14.2% बढ़कर ₹7,335.7 करोड़ हो गया।
LT Foods: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 15.5% गिरकर ₹135.7 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 30.4% बढ़कर ₹2,906.7 करोड़ रहा।
Dilip Buildcon: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 63.7% गिरकर ₹62.05 करोड़ रहा। रेवेन्यू 25.7% गिरकर ₹2,299.8 करोड़ रहा।
JSW Steel: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 11 गुना बढ़कर ₹16,370 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 14.2% बढ़कर ₹51,180 करोड़ रहा।
Muthoot Finance: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध स्टैंडअलोन मुनाफा 104.7% बढ़कर 3,086.2 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध ब्याज आय 78.8% बढ़कर 5,193.4 करोड़ रुपये हो गई।
Great Eastern Shipping Company: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 188% बढ़कर 1,044.1 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 23.6% बढ़कर 1,511.4 करोड़ रुपये हो गया।
Welspun Enterprises: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 44.9% बढ़कर 145.2 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 13.8% बढ़कर 1,199.5 करोड़ रुपये हो गया।
Voltas: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा एक साल पहले के मुकाबले सालाना आधार पर 51.8% गिरकर 116.2 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 2.4% बढ़कर 4,843.5 करोड़ रुपये हो गया।
HCL Technologies: कंपनी ने Red Hat के साथ एक रणनीतिक सहयोग की घोषणा की है। इसका उद्देश्य उन संगठनों को एंटरप्राइज-ग्रेड AI इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराना है, जो अपनी AI अपनाने की प्रक्रिया को तेज कर रहे हैं।
SEPC: SEPC-Furlong JV ने उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर-बिसलपुर खंड को चार-लेन में चौड़ा करने और अपग्रेड करने के लिए Shalimar Corp के साथ एक EPC सब-कॉन्ट्रैक्ट किया है। कंपनी को इस प्रोजेक्ट के लिए 521.46 करोड़ रुपये का 'लेटर ऑफ अवॉर्ड' (LoA) मिला है।
बल्क और ब्लॉक डील
Adani Enterprises: GQG पार्टनर्स एमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड ने SBI म्यूचुअल फंड को 58.92 लाख शेयर 1,435.15 करोड़ रुपये में बेच दिए। यह सौदा 2,435.6 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ।
Jio Financial Services: मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर ने Jio फाइनेंशियल सर्विसेज में गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप SE-ODI से 26.75 लाख शेयर 61.9 करोड़ रुपये में खरीदे।
Raghav Productivity Enhancers: दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की एस्टेट ने राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स में 6.17 लाख शेयर 46.59 करोड़ रुपये में बेच दिए। मार्च 2026 तक, उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी में 3.62 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
Jaro Institute of Technology Management and Research: प्रमोटर संजय नामदेव सालुंखे ने कंपनी में अतिरिक्त 1.46 लाख शेयर 7.51 करोड़ रुपये में खरीद लिए।
Davangere Sugar Company: क्राफ्ट एमर्जिंग मार्केट फंड ने Citadel Capital Fund और Elite Capital Fund के जरिए, दावणगेरे शुगर में 5 करोड़ शेयर 18.25 करोड़ रुपये में खरीदे।
Zaggle Prepaid Ocean Services: Bhana Equity Advisors LLP ने कंपनी में 7.09 लाख शेयर 16.97 करोड़ रुपये में बेचे।
ये स्टॉक करेंगे एक्स-डिविडेंड, एक्स-बोनस, एक्स-स्प्लिट ट्रेड
SBI
आनंद राठी वेल्थ
नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट
एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया
गोपाल स्नैक्स
HBG होटल्स
इंडिया एनर्जी एक्सचेंज
केन्नामेटल इंडिया
Biogen Pharmachem Industries
देव लैबटेक वेंचर
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।