Buzzing Stocks: आज खबरों के दम पर कई शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित बेहतर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज रहेंगे खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। बता दें कि मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत कमजोर हुई है। सेंसेक्स 91.50 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 59936.79 के स्तर पर खुला है जबकि निफ्टी 28.30 अंक यानी 0.16 फीसदी टूटकर 17835.10 के स्तर पर खुला था। आइए डालते है
टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी TML CV मोबिलिटी सॉल्यूशंस ने नई दिल्ली में 1,500 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। टीएमएल 12 साल की अवधि के लिए 1,500 12-मीटर, लो-फ्लोर, वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति, संचालन और रखरखाव करेगी।
अरबपति गौतम अडानी के एनडीटीवी में 64.71 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, क्योंकि प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने कंपनी में 27.26 प्रतिशत हिस्सेदारी अदानी को हस्तांतरित करने का फैसला किया है।
कंपनी ने काशीपुर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड फ्रेट टर्मिनल (KIFTPL) में अपने मेजोरिटी शेयरधारकों - अपोलो लॉजिसोल्यूशंस, इंडिया ग्लाइकोल्स और काशीपुर होल्डिंग्स से 144.47 करोड़ रुपये में 99.92 प्रतिशत शेयरधारिता का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।
कंपनी ने 9,000 HP इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनी है। कंपनी को रेल मंत्रालय से लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। करीब ये पूरा प्रोजेक्ट 26,000 करोड़ रुपये का है।
कंपनी ने NRTPL (Neelkamal Realtors Tower Private Ltd ) के साथ ज्वाइंड वेंचर के लिए करार किया है। इस JV के तहत मुंबई के भायखला में प्रोजेक्ट डेवलप करने की तैयारी है।JV में गोदरेज की 50.01% और NRTPL का 49.99% हिस्सा होगा।
कंपनी ने पवन ऊर्जा में अपना विस्तार किया है, क्योंकि इसने ई-रिवर्स नीलामी के माध्यम से बिल्ड-ओन-एंड-ऑपरेट आधार पर 2.90 रुपये प्रति यूनिट पर 100 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना की पूरी क्षमता हासिल की है।
कंपनी ने कहा है कि बदले हुए बाजार परिदृश्य के कारण, बोर्ड ने कंपनी के साथ Allsec Technologies के amalgamation के प्रस्ताव को वापस लेने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने एन रवि विश्वनाथ के स्थान पर 10 जनवरी, 2023 से कमल पाल होदा को कंपनी का ग्रुप सीएफओ नियुक्त किया है।
कंपनी ने सब्सिडियरी Juentus Estate और Mabon Properties में पूरा हिस्सा बेचने का पैसला किया है।
Eight Roads Ventures और F-Prime Capital Partners Life Sciences Fund कंपनी की सब्सिडियरी Enzene Biosciences में 8% हिस्सा खरीदेंगी। दोनों कंपनियां Enzene Biosciences में ये हिस्सा 161.48 करोड़ रुपये में खरीदेंगी।
कंपनी वर्ल्ड बैंक के मेंबर IFC से 280 करोड़ रुपये जुटाएगी । रकम का इस्तेमाल रिटेल निवेशकों को लोन के लिए होगा।
वेलस्पन मेटालिक्स ने गुजरात में कोक ओवन प्लांट शुरू किया है। वेलस्पन कॉर्प की वेलस्पन मेटालिक्स सब्सिडियरी है।