Stock Market-ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशिया में निक्केई और SGX NIFTY में हल्की मजबूती देखने को मिल रही है। ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत होने की संभावना है। शुक्रवार को शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 981 अंक गिरकर 59,845 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 में 321 अंकों की गिरावट रही।
कैसी रहेगी आज निफ्टी की चाल
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 17956-18010 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 18071-18110/146 है। इसका पहला बेस जोन 17739-19701 और दूसरा बड़ा बेस जोन17653-17587 है। FIIs बिकवाली के मूड में हैं जबकि नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट बढ़कर 20278 पर रहा है। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को थोड़ा पुलबैक दिखा है। मंथली एक्सपायरी के हफ्ते में कॉल राइटर्स 18000-18300 में है। निफ्टी फिलहाल 100 DEMA पर है । 17500 तक कोई ऑप्शन और टेक्निकल सपोर्ट नहीं। कॉल राइटर्स के जोन 17956-18010 पहुंचने तक बिकवाली का बाजार रहेगा। 18010 पार होने तक हर उछाल में बिकवाली करें। बेस-1 और बेस-2 के हिसाब से अपने शॉर्ट्स कवर करें।
क्या होगा बैंक निफ्टी का हाल
वहीं बैंक निफ्टी आज कैसे होगी कमाई। इस पर बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 41837-42076 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 42423-42632/42910 है । वहीं पहला बेस 41450-41260 पर है। इसका पहला बड़ा बेस जोन 41033-40824 पर है। बैंक निफ्टी 13 अक्टूबर के बाद 50 DEMA के नीचे फिसला है । 42000 और 42500 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स देखने को मिला । 41500 और 41000 पर पुट राइटर्स जमें। कॉल राइटर्स का जोन पार होने तक बिकवाली करें। कॉल राइटर्स का जोन 41837-42076 है। शॉर्ट ट्रेड्स में मुनाफावसूली के लिए बेस-1 और बेस-2 पर ध्यान दें।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।