NSE F&O Ban List : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) यानी NSE ने सोमवार, 26 दिसंबर के लिए फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट के लिए सिर्फ एक स्टॉक पर बैन लगाया है। एनएसई के मुताबिक, इस शेयर की मार्केट वाइड पोजिशन लिमिट (market wide position limit) 95 फीसदी को पार कर गई है। यह शेयर इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) है जो एफएंडओ बैन लिस्ट (F&O ban list) का हिस्सा बन गया है। इंडियाबुल्स ग्रुप का हिस्सा इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस भारत की प्रमुख होम फाइनेंस कंपनियों में से एक है। कंपनी हाउसिंग फाइनेंस, कंज्यूमर फाइनेंस और रियल एस्टेट से जुड़ी हुई है।
5 दिन में 11 फीसदी टूटा शेयर
Indiabulls Housing Finance का शेयर शुक्रवार, 23 दिसंबर को बीएसई पर 9 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 130.65 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 5 दिन में शेयर 11 फीसदी टूट चुका है। हालांकि, छह महीने में शेयर ने छह फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि बीते एक साल में शेयर लगभग 40 फीसदी टूट चुका है।
एनएसई रोजाना ट्रेड के लिए एफएंडओ बैन में सिक्योरिटीज की लिस्ट को अपडेट करता है। NSE ने कहा, यदि सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की मार्केट वाइड पोजिशन लिमिट 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती है तो वे बैन लिस्ट में शामिल हो जाते हैं।
सिर्फ घटाई जा सकेगी पोजिशन
NSE ने कहा, सभी क्लाइंट्स या मेंबर्स इन शेयरों में डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स तभी ले पाएंगे जब वे ऑफसेटिंग पोजिशंस के जरिए अपनी पोजिशन घटाएंगे। ओपन पोजिशन में अगर इजाफा होता है तो उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा।
बैन के दौरान ट्रेडर्स को इन शेयरों में नई पोजिशन लेने की इजाजत नहीं रहेगी। लेकिन वह अपनी पोजिशन घटा सकते हैं। F&O Ban से किसी शेयर में बहुत ज्यादा स्पेकुलेशन को रोका जा सकता है।