Shriram Finance ने 150% अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान, जानिए क्या है रिकॉर्ड डेट

Shriram Finance ने एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, 24 दिसंबर को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बोर्ड मीटिंग में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू शेयर के लिए 150 फीसदी डिविडेंड जारी करने को मंजूरी दे दी गई है। हालांकि, इसके लिए अभी शेयरहोल्डर्स से मंजूरी लेनी होगी। डिविडेंड के लिए 4 जनवरी, 2023 की रिकॉर्ड डेट तय की गई है

अपडेटेड Dec 25, 2022 पर 5:06 PM
श्रीराम फाइनेंस के शेयर ने एक महीने में 3 फीसदी और छह महीने में 4 फीसदी का रिटर्न दिया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Shriram Finance declares dividend : देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी श्रीराम फाइनेंस ने 150 फीसदी यानी 15 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड (interim dividend) देने का ऐलान किया है। श्रीराम फाइनेंस ग्रामीण इलाकों में व्यापक स्तर पर मौजूदगी के साथ देश की अग्रणी एनबीएफसी कंपनियों में से एक है। कंपनी के भारत में 67 लाख से ज्यादा प्राइवेट और कॉर्पोरेट कस्टमर हैं। शनिवार को कंपनी ने एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, 24 दिसंबर को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बोर्ड मीटिंग में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू शेयर के लिए 150 फीसदी डिविडेंड जारी करने को मंजूरी दे दी गई है। हालांकि, इसके लिए अभी शेयरहोल्डर्स से मंजूरी लेनी होगी। इसके लिए 4 जनवरी, 2023 की रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

    Stock market : भूल जाइए टेक्निकल इंडिकेटर्स! 8 स्टेप्स की यह ट्रेडिंग स्ट्रैटजी देगी कमाई की गारंटी

    बोर्ड मीटिंग हुए ये फैसले


    कंपनी के बोर्ड ने बिजनेस के लिए बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए किस्तों में रिडीमेबिल एनसीडी/ सबऑर्डिनेट डिबेंचर्स, बॉन्ड्स जारी करके ज्यादा फंड जुटाने को मंजूरी दी गई।

    Shriram Finance Limited ने इससे पहले 23 दिसंबर को कहा कि तेलंगाना और आंद्र प्रदेश में उसका एयूएम कुल 33,000 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी को कमर्शियल व्हीकल्स, एमएसएमई और टूव्हीलर्स सेगमेंट की डिमांड से अच्छा सपोर्ट मिल रहा है।

    आम आदमी की है लेंडर

    कंपनी के एमडी और सीईओ वाईएस चक्रवर्ती ने कहा, श्रीराम फाइनेंस आम आदमी की लेंडर है और हमारी स्ट्रैटजी इन 2 राज्यों में सेल्फ-एम्प्लॉयड और एमएसएमई सेगमेंट पर केंद्रित है।

    Multibagger Stock: रबड़ कंपनी ने किया मालामाल, लांग टर्म में बनाया करोड़पति तो इस साल चार महीने में डबल किया पैसा

    इससे पहले शुक्रवार, 23 दिसंबर को श्रीराम फाइनेंस का शेयर बीएसई पर 2.85 फीसदी कमजोर होकर 1,300.90 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, एक महीने में शेयर ने 3 फीसदी और छह महीने में 4 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, एक साल में शेयर लगभग 7 फीसदी मजबूत हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।