Multibagger Stock: रबड़ कंपनी ने किया मालामाल, लांग टर्म में बनाया करोड़पति तो इस साल चार महीने में डबल किया पैसा

Multibagger Stock: रबड़ इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी ने 80 हजार रुपये से कम के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। ऐसा नहीं है कि इसने लांग टर्म में ही शानदार रिटर्न दिया है बल्कि कम समय में भी यह शानदार स्टॉक साबित हुआ है। इस साल महज चार महीने में इसने निवेशकों के पैसे को डबल कर दिया

अपडेटेड Dec 24, 2022 पर 7:05 PM
एपकोटेक्स के शेयर 13 मार्च 2009 को 3.45 रुपये के भाव पर थे। अब 14 साल में यह करीब 129 गुना ऊपर 442.95 रुपये के भाव (Apcotex Share Price) पर है। (Image- Pexels)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: रबड़ इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी एपकोटेक्स (Apcotex) के शेयरों में पिछले कुछ महीने से गिरावट का रुझान दिख रहा है। हालांकि 14 साल से कम समय में इसने 80 हजार रुपये से कम के निवेश पर ही निवेशकों को कम समय में करोड़पति बना दिया है। ऐसा नहीं है कि इसने लांग टर्म में ही शानदार रिटर्न दिया है बल्कि कम समय में भी यह शानदार स्टॉक साबित हुआ है। इस साल महज चार महीने में इसने निवेशकों के पैसे को डबल कर दिया था। हालांकि इस कारोबारी हफ्ते में यह 5 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। शुक्रवार 23 दिसंबर को बीएसई पर यह 442.95 रुपये के भाव (Apcotex Share Price) पर बंद हुआ था। इसका मार्केट कैप 2,296.47 करोड़ रुपये है।

    Top Corporate Deals in 2022: दुनिया की पांच सबसे बड़ी कॉरपोरेट डील्स, भारत से भी एक सौदा सूची में शामिल

    13 साल में बना दिया करोड़पति


    एपकोटेक्स के शेयर 13 मार्च 2009 को 3.45 रुपये के भाव पर थे। अब 14 साल में यह करीब 129 गुना ऊपर 442.95 रुपये के भाव (Apcotex Share Price) पर है। इसका मतलब हुआ कि उस समय एपकोटेक्स में महज 78 हजार रुपये के निवेश पर 1 करोड़ की पूंजी तैयार हो गई। कम टाइम फ्रेम की बात करें तो 24 फरवरी 2022 को इसके शेयर 310 रुपये के भाव पर थे जो चार महीने से कम समय में 119 फीसदी उछलकर 2 जून 2022 को 678 रुपये के भाव पर पहुंच गया।

    Best Stock to Invest in 2023: अगले साल ये तय करेंगे मार्केट की चाल, इन दो थीम के शेयरों से पैसे बनाने का शानदार मौका

    Apcotex के बारे में डिटेल्स

    एपकोटेक्स की वेबसाइट पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक 1980 में इसका कारोबार एशियन पेंट्स (Asian Paints) के डिविजन के रूप में शुरू हुआ था। 1991 में यह घरेलू मार्केट में लिस्ट हुई थी और 2005 में इसका नाम बदलकर एपोटेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड किया गया। यह देश में सिंथेटिक रबर और सिंथेटिक लैटेक्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी है। इसके पास एमल्सन पॉलीमर्स की विस्तृत रेंज है।

    डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।