Multibagger Stock: गिरते बाजार में भी ऊपर चढ़ा यह स्टॉक, ढाई साल में 10 गुना बढ़ा पैसा, क्या आपने किया है निवेश?

Multibagger Stock: मई 2020 में Usha Martin के एक शेयर की कीमत 13.35 रुपये थी। वहीं, इस समय इसके शेयरों की कीमत बढ़कर 144.20 रुपये हो गई है। यानी लगभग ढाई साल में ही निवेशकों का पैसा लगभग 10 गुना बढ़ गया है। इस हफ्ते एक तरफ जहां मार्केट क्रैश हुआ है, वहीं इस दौरान Usha Martin के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं

अपडेटेड Dec 24, 2022 पर 9:22 PM
Story continues below Advertisement
हाल के दिनों में मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

Multibagger Stock: हाल के दिनों में मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सेंसेक्स और निफ्टी ने कुछ समय पहले अपने ऑल टाइम हाई को टच कर लिया था। वहीं, इस हफ्ते मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्ट और निफ्टी इस हफ्ते 2.7 फीसदी कमजोर हुआ है। ऐसे में निवेशकों के लिए स्टॉक सेलेक्शन एक बड़ी चुनौती बन गई है। हालांकि, कुछ ऐसे भी मल्टीबैगर शेयर हैं जो गिरावट के इस दौर में भी मजबूत बने हुए हैं। ऐसा ही एक शेयर है- उषा मार्टिन लिमिटेड (Usha Martin). स्पेशियलिटी स्टील बनाने वाली लीडिंग कंपनी उषा मार्टिन लिमिटेड (Usha Martin) का शेयर पिछले लगभग तीन सालों में मल्टीबैगर साबित हुआ है।

10 गुना बढ़ा पैसा

मई 2020 में Usha Martin के एक शेयर की कीमत 13.35 रुपये थी। वहीं, वर्तमान में इसके शेयरों की कीमत बढ़कर 144.20 रुपये हो गई है। इसका मतलब है कि लगभग ढाई साल में ही निवेशकों का पैसा लगभग 10 गुना बढ़ गया है। इस हफ्ते एक तरफ जहां मार्केट क्रैश हुआ है, वहीं इस दौरान Usha Martin के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। पिछले 22 सालों में इस शेयर ने निवेशकों को 1,295.93% रिटर्न दिया है। वहीं, बीते 5 सालों की बात करें तो इसने 481 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है। साल 2022 में भी इस शेयर ने निवेशकों की झोली भरी है। इस साल अब तक यह शेयर लगभग 53 फीसदी मजबूत हुआ है। एक्सपर्ट्स की मानें तो अगले 3-6 महीनों में स्टॉक में 149-162 रुपये तक की तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं, लॉन्ग पोजीशन के लिए स्टॉप लॉस 104 रुपये से नीचे रखा जा सकता है।


कंपनी के बारे में

उषा मार्टिन भारतीय वायर और वायर रोप स्पेस में मार्केट लीडर है और वैश्विक स्तर पर टॉप पांच लीडिंग निर्माताओं में से एक है। कंपनी अपने रांची प्लांट की क्षमता बढ़ा रही है, जो वित्त वर्ष 2025 तक इसकी कुल क्षमता को ~25% बढ़ाकर 233,000 टन प्रति वर्ष (TPA) तक किया जाएगा। कंपनी आयरन ओर, कोयले और केबल के कैप्टिव मिनरल लिंकेज के साथ वायर वायर रोप्स स्टील के निर्माण में लगी हुई है। कंपनी के पास झारखंड में रांची जमशेदपुर और बड़ाजामदा, कर्नाटक में बंगलौर, पंजाब में होशियारपुर और उत्तर प्रदेश में आगरा में अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं। कंपनी की थाईलैंड, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और दुबई में अपने विदेशी मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन भी है। कंपनी स्टील वायर रोप्स और अन्य तीन मैन्युफैक्चरिंग डिवीजनों में काम करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।