Buzzing Stocks: टाटा मोटर्स, टीवीएस मोटर, कोचीन शिपयार्ड और अन्य स्टॉक्स पर फोकस

COCHIN SHIPYARD ने भारतीय नौसेना के 300 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर घोषित किया है। नौसेना के एक जहाज के मिडलाइफ अपग्रेड का प्रोजेक्ट है

अपडेटेड Jun 12, 2023 पर 11:11 AM
आज इन शेयरों में दिख सकता है सबसे ज्यादा एक्शन
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Buzzing Stocks: खबरों के दम पर आज कई शेयरों में एक्शन दिखेगा। शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज किसी न किसी कारण से सुर्खियों में हैं। इस बीच आज बाजार की नजर कई शेयरों से जुड़े अपडेट्स पर भी होगी।

    आज इन शेयरों में दिख सकता है सबसे ज्यादा एक्शन

    TVS MOTOR: TVS मोटर, SEMG में अतिरिक्त 25% हिस्सा खरीदेगी। कंपनी अपनी सिंगापुर सब्सिडियरी के जरिए हिस्सेदारी खरीदेगी। 47,232 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 25% हिस्सा खरीदेगी। B2B, B2C ई-प्लेटफॉर्म में SEMG कारोबार करता है। SEMG अपने खुद के ब्रांड भी बेचती है। TVS मोटर्स की SEMG 100% सब्सिडियरी होगी। 2022 में SEMG में सब्सिडियरी के जरिए 75% हिस्सा खरीदा था।


    INFO EDGE: कंपनी Happily Unmarried में पूरा हिस्सा बेचेगी। VLCC हेल्थ केयर को पूरा हिस्सा 61 करोड़ रुपये में बेचेगी । कैश और शेयर स्वैप के जरिए डील होने की उम्मीद है।

    INDIGO: टर्किश एयरलाइन के साथ कंपनी ने करार बढ़ाया है। अमेरिकी शहरों के लिए उड़ाने शुरू करने का करार किया है। इंडिगो इस्तांबुल के रास्ते उड़ाने शुरू करेगी । न्यूयॉर्क, बॉस्टन, शिकागो, वॉशिंगटन के लिए उड़ानें होगी । 15 जून से US की 4 शहरों के लिए उड़ानें शुरू होगी।

    COCHIN SHIPYARD: भारतीय नौसेना के 300 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर घोषित किया है। नौसेना के एक जहाज के मिडलाइफ अपग्रेड का प्रोजेक्ट है।

    TITAGARH WAGONS: स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड से 288 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार होगा । कंपनी 380 रुपये प्रति शेयर प्रेफ्रेंशियल शेयर जारी कर रकम जुटाएगी।

     

    Stock Market LIVE Updates: सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी 18,600 के करीब, Go Fashion, Zomato, IEX में सबसे ज्यादा हलचल 

    JSW steel /Tata steel: HRC प्रोडक्ट के दाम बढ़कर 3500/tn हुए है। CRC प्रोडक्ट के दाम बढ़कर 4500/tn हुए है।

    MAHARASHTRA SEAMLESS: कंपनी ने 234 करोड़ रुपये के लॉन्ग टर्म लोन का प्री-पेमेंट किया है। महाराष्ट्र सीमलेस अब कर्ज मुक्त कंपनी हुई है।

    CMS इंफ्रो:SION INVESTMENT ने कंपनी में 13.36% हिस्सा बेचा है जबकि SION Investment ने 2.12 करोड़ शेयर 300/शेयर पर बेचे है।

    SATIN CREDITCARE: आज बोर्ड बैठक में फंड जुटाने पर विचार होगा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।