Closing Bell: वौलेटिलिटी के बीच हरे निशान में बंद हुआ बाजार
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार दायरे में कारोबार करता नजर आया। आज के कारोबार में IT, रियल्टी, मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि PSE, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। वहीं बैंकिंग, फार्मा शेयरों पर दबाव देखने को मिला। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही।
BPCL, HCL Technologies, Infosys, NTPC और Adani Enterprises निफ्टी के टॉप लूजर है। वहीं Power Grid Corporation, Larsen & Toubro, Cipla, Maruti Suzuki और Titan Company निफ्टी के टॉप गेनर रहे।
कैपिटल गुड्स सेक्टर में 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली जबकि आईटी , मेटल और ऑय़ल एंड गैस , रियल्टी इंडेक्स में 0.5-1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 99.08 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 62,724.71 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 38.10 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 18601.50 के स्तर पर बंद हुआ। अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 62,724.71 के स्तर पर बंद हुआ।