Get App

Buzzing Stocks: टाटा मोटर्स, टीवीएस मोटर, कोचीन शिपयार्ड और अन्य स्टॉक्स पर फोकस

COCHIN SHIPYARD ने भारतीय नौसेना के 300 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर घोषित किया है। नौसेना के एक जहाज के मिडलाइफ अपग्रेड का प्रोजेक्ट है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 12, 2023 पर 11:11 AM
Buzzing Stocks: टाटा मोटर्स, टीवीएस मोटर,  कोचीन शिपयार्ड और अन्य स्टॉक्स पर फोकस
आज इन शेयरों में दिख सकता है सबसे ज्यादा एक्शन

Buzzing Stocks: खबरों के दम पर आज कई शेयरों में एक्शन दिखेगा। शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज किसी न किसी कारण से सुर्खियों में हैं। इस बीच आज बाजार की नजर कई शेयरों से जुड़े अपडेट्स पर भी होगी।

आज इन शेयरों में दिख सकता है सबसे ज्यादा एक्शन

TVS MOTOR: TVS मोटर, SEMG में अतिरिक्त 25% हिस्सा खरीदेगी। कंपनी अपनी सिंगापुर सब्सिडियरी के जरिए हिस्सेदारी खरीदेगी। 47,232 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 25% हिस्सा खरीदेगी। B2B, B2C ई-प्लेटफॉर्म में SEMG कारोबार करता है। SEMG अपने खुद के ब्रांड भी बेचती है। TVS मोटर्स की SEMG 100% सब्सिडियरी होगी। 2022 में SEMG में सब्सिडियरी के जरिए 75% हिस्सा खरीदा था।

INFO EDGE: कंपनी Happily Unmarried में पूरा हिस्सा बेचेगी। VLCC हेल्थ केयर को पूरा हिस्सा 61 करोड़ रुपये में बेचेगी । कैश और शेयर स्वैप के जरिए डील होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें