Credit Cards

Buzzing Stocks: हीरो मोटोकॉर्प, RVNL, वेदांता, यस बैंक और अन्य स्टॉक पर रखें फोकस

Buzzing Stocks: HDFC Bank के मैनेजमेंट में बड़ा फेरबदल है। कंपनी अरविंद कपिल के मॉर्गेज कारोबार की जिम्मेदारी सौंपी है। अरविंद वोहरा रिटेल एसेट्स का जिम्मा संभालेंगे। पराग राव को मार्केटिंग और लायबिलिटी की अतिरिक्त कमान है। स्मिता भगत, संपत कुमार को रिटेल ब्रांच बैंकिंग की जिम्मा मिला है। जबकि, रमेश लक्ष्मीनारायण IT और डिजिटल के CIO नियुक्त किया गया है। राकेश सिंह को बैंकिंग सर्विस के ग्रुप हेड की कमान मिली है

अपडेटेड Oct 04, 2023 पर 10:08 AM
Story continues below Advertisement
खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है हलचल
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Buzzing Stocks Today: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज खबरों में रहेंगे और जिन पर बाजार की नजर होगी। तो सबसे पहले उन शेयरों की बात कर लेते हैं।

    खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है हलचल

    IDFC First Bank : 3,000 करोड़ रुपए फंड जुटाने के लिए बैंक QIP लॉन्च करेगा। इसमें से 2,000 करोड़ रुपए शुरुआत में और 1,000 करोड़ रुपए के ग्रीन-शू ऑप्शन होगा। इसके लिए इश्यू प्राइस 90.25 रुपए प्रति शेयर पर है, जोकि मौजूदा भाव 4.9% डिस्काउंट पर है.


    RVNL: कंपनी ने HP इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई। कंपनी ने प्रोजेक्ट के लिए 444 करोड़ रुपये की बोली लगाई।

    Varroc Engineering: सब्सिडियरी का AMP एनर्जी C&I Six और C&I Five से करार किया। सब्सिडियरी वैरॉक पॉलिमर्स ने पावर पर्चेज एग्रीमेंट किया। वैरॉक इंजीनियरिंग की सब्सिडियरी वैरॉक पॉलिमर्स है। डील के तहत कर्नाटक, तमिलनाडु में रिन्यूएबल प्लांट लगाएगी। कर्नाटक रिन्यूएबल प्लांट की क्षमता 30 MW होगी। तमिलनाडु रिन्यूएबल प्लांट की क्षमता 21 MW होगी।

    Bajaj Finserv : कंपनी की ईकाई Bajaj Allianz General Insurance को जीएसटी इंटेलीजेंस, पुणे से कारण बताओ और डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी को 1,010 करोड़ रुपए की टैक्स डिमांड नोटिस मिली है।

    Polyplex Corp: प्रोमोटर ग्रुप APG Holdco को 24.3% हिस्सा बेच सकता है। APG Holdco दुबई की कंपनी है। प्रोमोटर के 24.3% हिस्से की वैल्यू 1,189 करोड़ रुपये है। प्रोमोटर की कंपनी में 50% हिस्सेदारी है।

    Hero MotoCorp : 15 अक्टूबर 2023 से Harley-Davidson X440 की डिलीवरी शुरू होगी। 1 सितंबर 2023 से कंपनी टेस्ट राइड ऑर्गेनाइज कर रही है । 16 अक्टूबर 2023 से नई बुकिंग विंडो खुल रही है।

    APL Apollo Tubes: दूसरी तिमाही में सेल्स वॉल्यूम 12% बढ़कर 6.74 लाख टन रहा। Q2 में कंपनी ने की रिकॉर्ड सेल्स वॉल्यूम हासिल की। इनोवेटिव प्रोडक्ट से सेल्स मिक्स का योगदान बढ़ेगा। सेल्स में वैल्यू एडेड प्रोडक्ट का योगदान बढ़ेगा। वैल्यू एडेड प्रोडक्ट का योगदान बढ़कर 70% होगा।

    Nestle : 19 अक्टूबर को बोर्ड स्टॉक स्प्लिट पर विचार करेगा। इसके साथ ही कंपनी दूसरे अंतरिम डिविडेंड का भी एलान करेगी।

    निफ्टी में डे ट्रेडर्स 19,480 के ऊपर स्थिरता पर खरीदें, लेकिन पोजीशनली 19,600 तक हर रैली में होगी बिकवाली की सलाह- अनुज सिंघल

    Bajaj Finance : कंपनी की नई लोन संख्या 67.6 लाख से 26% बढ़कर 85.3 लाख पर पहुंच चुका है। जबकि, AUM 2.18 लाख करोड़ रुपए से 23% बढ़कर 2.90 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। दूसरी तिमाही में AUM 20,100 करोड़ रुपए बढ़ा है।

    Vedanta : कुल एल्युमीनियम उत्पादन सालाना आधार पर 2% बढ़कर 594 Kt पर है। माइन्ड मेटल प्रोडक्शन 1% गिरकर 252 किलो टन है. कुल पावर बिक्री 12% बढ़कर 4,408 MU पर रहा।

    Yes Bank: Yes Bank ने वित्तवर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के अपने बिजनेस अपडेट में जानकारी दी है। बैंक का कहना है कि Q2 में बैंक का एडवांसेस 9.5 फीसदी बढ़कर 2.1 लाख करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर यह 5.2 फीसदी की बढ़ोतरी है। अपने अपडेट में बैंक ने कहा कि Q2 में बैंक के डिपॉजिट्स में साल दर साल 17.2 फीसदी और तिमाही दर तिमाही 6.8 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

    HDFC Bank : बैंक के मैनेजमेंट में बड़ा फेरबदल है। कंपनी अरविंद कपिल के मॉर्गेज कारोबार की जिम्मेदारी सौंपी है। अरविंद वोहरा रिटेल एसेट्स का जिम्मा संभालेंगे। पराग राव को मार्केटिंग और लायबिलिटी की अतिरिक्त कमान है। स्मिता भगत, संपत कुमार को रिटेल ब्रांच बैंकिंग की जिम्मा मिला है। जबकि, रमेश लक्ष्मीनारायण IT और डिजिटल के CIO नियुक्त किया गया है। राकेश सिंह को बैंकिंग सर्विस के ग्रुप हेड की कमान मिली है।

    VST Tillers: चेक रिपब्लिक कंपनी ZETOR से JV किया। ज्वाइंट वेंचर का नाम ‘VST ZETOR’ होगा। JV के तहत 40-50 HP के 3 ट्रैक्टर्स लॉन्च करेगी।

    Avenue Supermarts : ऑपरेशन से स्टैंडअलोन 12,038 करोड़ रुपए की आय रही है। जबकि, 30 सितंबर 2023 तक कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 336 पर पहुंच गई है।

    Titagarh Rail Systems: गुजरात मेट्रो रेल से 857 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। सूरत मेट्रो के लिए 72 स्टैंडर्ड गेज मेट्रो गेज बनाएगी।

    अमारा राजा, एक्साइड: EV बैटरी पर GST घटाने का प्रस्ताव खारिज किया। फिटमेंट कमिटी ने GST घटाने का प्रस्ताव खारिज किया। EV बैटरी पर GST 18% से घटाकर 5% करने की मांग की। फिटमेंट कमिटी ने लिथियम आयन बैटरी का कई तरह से इस्तेमाल किया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।