Buzzing Stocks Today: पेटीएम, महिंद्रा लाइफ, इंफोसिस, आईआरबी इंफ्रा और अन्य स्टॉक पर रखें फोकस

Buzzing Stocks Today: BGR Energy को मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स से `112.7 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। एयर कूल्ड हीट एक्सचेंज के लिए ऑर्डर मिला

अपडेटेड Oct 13, 2023 पर 10:27 AM
खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है हलचल
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Buzzing Stocks Today: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज खबरों में रहेंगे और जिन पर बाजार की नजर होगी। तो सबसे पहले उन शेयरों की बात कर लेते हैं।

    खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है हलचल

    Mahindra Life : कंपनी ने पुणे के वाघोली में 5.38 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। इस जमीन पर 15 लाख स्क्वैयर फीड की बिक्री एरिया पर डेवलपमेंट किए जाने की क्षमता बताई जा रही है।

    Dr Reddy's Labs : US FDA ने हैदराबाद की फैसिलिटी को लेकर 9 आपत्तियां जारी की हैं। ये जांच 4 से 12 अक्टूबर के बीच में हुई थी।


    SJVN : राजस्थान से 100 MW के लिए 600 करोड़ रुपए के सोलर पावर प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है।

    Paytm : RBI ने Paytm पेमेंट बैंक पर 5.39 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाई है।KYC नियमों के उल्लंघन की वजह से ये जुर्माना लगा है।

    Angel One : जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 42.6% बढ़कर 304.5 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान कंपनी की आय 40.6% बढ़कर 1,047.9 करोड़ रुपए रही। EBITDA भी 40.1% बढ़कर 443.3 करोड़ रुपए रही। मार्जिन सालाना आधार पर 42.3% रही।

    INFOSYS : इंफोसिस के Q2 नतीजे अच्छे रहे। डॉलर आय और मार्जिन अनुमान से बेहतर रहा। हालांकि आगे की चुनौतियों के मद्देनजर ग्रोथ गाइडेंस घटाया है। INFOSYS का ADR 6% से ज्यादा फिसला है।

    Bank of Baroda : बैंक ने माना है कि Bob World ऐप पर कुछ अकाउंट में खामियां हैं। गलतियां स्वीकार करने के बाद RBI ने कार्रवाई की है । कई बैंक अकाउंट में गलत मोबाइल नंपर पाए गए हैं। RBI की आपत्तियों के बाद बैंक इंटरनल ऑडिट कर रहा है। बैंक ने अब तक ये ऑडिट रिपोर्ट RBI को नहीं सौंपा है।

    BGR Energy: मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स से `112.7 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। एयर कूल्ड हीट एक्सचेंज के लिए ऑर्डर मिला।

    HCL Tech : सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 8.4% बढ़कर 3,832 करोड़ रुपए रहा। आय की बात करें तो यह भी 1.4% बढ़कर 26,672 करोड़ रुपए रहा। डॉलर आय 3,225 मिलियन डॉलर रहा। CC आय ग्रोथ 1% रही, जबकि इसे 1.3% रहने का अनुमान था । नए डील विन्स की वैल्यू 3.9 अरब डॉलर पर रही।

    IRB Infra : सामाखियाली संतालपुर BOT प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने एग्रीमेंट किया है। इस प्रोजेक्ट की कीमत 2,092 करोड़ रुपए है।

    LUPIN: US FDA से Xywav ओरल सॉल्यूशन जेनेरिक के लिए मंजूरी मिली है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।