Get App

Buzzing Stocks : आज अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, TVS मोटर और इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस

IIFL Wealth Management में General Atlantic Singapore Fund Pte Ltd ने खुले बाजार से 564 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। फंड ने कंपनी में 31.15 लाख शेयरों को 1,810.09 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेचा है। दूसरी तरफ Capital Income Builder ने 1,810 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कंपनी के 30.43 लाख शेयर खरीदे हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 14, 2022 पर 10:15 AM
Buzzing Stocks : आज अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, TVS मोटर और इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस
Bayer CropScience ने गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के बाद 12 दिसंबर से गुजरात के हिम्मतनगर में क्रॉप प्रोटेक्शन फॉर्मूलेशन प्लांट में काम बंद कर दिया है

Stocks to Watch: कच्चे तेल में दूसरे दिन भी तेज उछाल दिख रहा है। भाव 3% उछलकर 80 डॉलर के पार निकल गये हैं। डॉलर की कमजोरी से ये उछाल नजर आया है। उधर सोना भी 1% से ज्यादा बढ़कर 1820 डॉलर के ऊपर निकल गया है। PAYTM के बोर्ड ने शेयर बायबैक को मंजूरी दे दी है। कंपनी ओपन मार्केट से अधिकतम 810 रुपये प्रति शेयर पर 850 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक करेगी। इसके अलावा आज सफायर फूड्स में भी बड़ी ब्लॉक डील होने की खबरें बाजार में चल रही हैं। इन शेयरों के अलावा UltraTech Cement, IIFL Wealth Management, TVS Motor Company, Axis Bank और अन्य स्टॉक्स भी फोकस में रहेंगे।

IIFL Wealth Management

General Atlantic Singapore Fund Pte Ltd ने खुले बाजार से कंपनी में 564 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेची है। फंड ने आईआईएफएल वेल्थ में 31.15 लाख शेयरों को 1,810.09 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेचा। हालांकि Capital Income Builder ने 1,810 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर कंपनी के 30.43 लाख शेयर खरीदे हैं।

UltraTech Cement

सीमेंट का कारोबार करने वाली दिग्गज कंपनी ने राजस्थान के पाली सीमेंट वर्क्स में 1.9 एमटीपीए ग्रीनफील्ड क्लिंकर बैक्ड ग्राइंडिंग कैपासिटी शुरू की है। अब भारत में इसकी सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़कर 121.35 mtpa हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें