Get App

Campus Activewear के शेयर में 5% का उछाल, हिमाचल प्रदेश में जमीन खरीदने से स्टॉक में आई तेजी

Campus Activewear के शेयरों में 13 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में लगभग 5 प्रतिशत का उछाल आया। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में Marico से कंपनी द्वारा जमीन और एक बिल्डिंग का खरीदने के बाद शेयर में तेजी आई है। कंपनी का कहना ​​है कि इस अधिग्रहण से सेमी-फिनिश्ड गुड्स का निर्माण और फुटवियर की एसेंबलिंग की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 13, 2023 पर 2:16 PM
Campus Activewear के शेयर में 5% का उछाल, हिमाचल प्रदेश में जमीन खरीदने से स्टॉक में आई तेजी
Campus Activewear के शेयर ने इस समाचार पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिखाया। सुबह 9.53 बजे इसके शेयर NSE पर 3.55 प्रतिशत बढ़कर 342.55 रुपये पर पहुंच गये

फुटवियर बनाने वाली दिग्गज कंपनी कैंपस एक्टिववियर (Campus Activewear) के शेयरों ने आज यानी कि 13 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में लगभग 5 प्रतिशत की छलांग लगाई। कंपनी द्वारा हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब (Himachal Pradesh's Paonta Sahib) में मैरिको (Marico) से जमीन और एक बिल्डिंग का खरीदने के बाद आज शेयर में तेजी आई। ये जमीन 30 बीघा 9 बिस्वा है। इसका अधिग्रहण 16.70 करोड़ रुपये में किया गया। कंपनी का मानना ​​है कि इस अधिग्रहण से सेमी-फिनिश्ड गुड्स की मैन्युफैक्चरिंग और फुटवियर की एसेंबलिंग क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इस समाचार पर फुटवियर कंपनी के शेयरों ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिखाया है। आज सुबह 9.53 बजे कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) पर 3.55 प्रतिशत बढ़कर 342.55 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

आज फुटवियर कंपनी के नौ लाख शेयरों की एक्सचेंजों में खरीद-फरोख्त हुई। जबकि एक हफ्ते के डेली कारोबार में चार लाख शेयरों का औसत देखने को मिला था।

कैंपस ऐक्टिववियर (Campus Activewear) की सालाना क्षमता 108 लाख जोड़ी सोल बनाने की है। कंपनी की क्षमता 42 लाख जोड़ी अपर के साथ-साथ 348 लाख जोड़ी जूतों की असेंबली लाइन बनाने की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें