Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Can Fin Homes का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

NIFTY में 24700, 24800 और 24900 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24600, 24500 और 24400 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 52500, 52600 और 52700 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 52400, 52300 और 52200 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Jul 16, 2024 पर 1:29 PM
Can Fin Homes पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने 900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में एलएंडटी टेक सर्विसेस, कोफोर्ज, एलएंडटी फाइनेंस, सीमेंस और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, इंफो एज, एल्केम लैबोरेटरीज, श्रीराम फाइनेंस और बिड़लासॉफ्ट के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा एचपीसीएल, कोल इंडिया, बीपीसीएल, एचयूएल और पीरामल एंटरप्राइजेज में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि इंडिया सीमेंट्स, भारती एयरटेल, मैरिको, डीएलएफ और इंडस टावर्स के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24700, 24800 और 24900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24600, 24500 और 24400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52500, 52600 और 52700 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52400, 52300 और 52200 के स्तर पर नजर आये।


    सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाया रिकॉर्ड हाई, चढ़ते बाजार में दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Oberoi Realty Future : खरीदें - 1740 रुपये, टारगेट - 1780/1800 रुपये, स्टॉपलॉस - 1705 रुपये

    Colgate Future : खरीदें - 3143 रुपये, टारगेट - 3250 रुपये, स्टॉपलॉस - 3100 रुपये

    UPL Future : बेचें - 563 रुपये, टारगेट - 550/540 रुपये, स्टॉपलॉस - 570 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Can Fin Homes

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने Can Fin Homes पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Can Fin Homes की जुलाई की एक्सपायरी वाली 900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 26 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 35/40 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 17 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।