Get App

Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Can Fin Homes का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

NIFTY में 24700, 24800 और 24900 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24600, 24500 और 24400 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 52500, 52600 और 52700 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 52400, 52300 और 52200 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 16, 2024 पर 1:29 PM
Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Can Fin Homes का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा
Can Fin Homes पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने 900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में एलएंडटी टेक सर्विसेस, कोफोर्ज, एलएंडटी फाइनेंस, सीमेंस और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, इंफो एज, एल्केम लैबोरेटरीज, श्रीराम फाइनेंस और बिड़लासॉफ्ट के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा एचपीसीएल, कोल इंडिया, बीपीसीएल, एचयूएल और पीरामल एंटरप्राइजेज में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि इंडिया सीमेंट्स, भारती एयरटेल, मैरिको, डीएलएफ और इंडस टावर्स के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24700, 24800 और 24900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24600, 24500 और 24400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52500, 52600 और 52700 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52400, 52300 और 52200 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें