Can Fin Homes का शेयर 6% गिरा, CEO गिरीश कौसगी के इस्तीफे से स्टॉक फिसला

Can Fin Homes का शेयर सुबह 10.08 बजे एनएसई पर शेयर 4.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 561.70 रुपये पर कारोबार करता नजर आया था

अपडेटेड Sep 20, 2022 पर 11:28 AM
Story continues below Advertisement
गिरीश कौसगी का इस्तीफा कंपनी के लिए एक झटका है फिर भी Jefferies ने इस स्टॉक पर 730 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) के शेयर के शेयर के भाव में आज बाजार में तेजी के बावजूद कमजोरी देखने को मिली। शेयर के भाव में आज यानी 20 सितंबर को सुबह के कारोबार में 6 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गिरीश कौसगी (managing director and chief executive officer Girish Kousgi) ने "व्यक्तिगत कारणों" से इस्तीफा दे दिया जिसके एक दिन बाद इस शेयर में गिरावट देखने को मिली।

    आज सुबह 10.08 बजे एनएसई पर शेयर 4.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 561.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

    19 सितंबर को एक रेग्युलेटरी फाइलिंग में हाउसिंग फाइनेंस फर्म ने कहा, "कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ गिरीश कौसगी ने व्यक्तिगत कारणों से पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले के बारे में बोर्ड को अवगत कराया है।"


    "वह अपनी रिलीविंग तारीख तक प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में कार्य करना जारी रखेंगे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।"

    रिटेल बैंकिंग में 17 साल से अधिक समय बिता चुके कौसगी को सितंबर 2019 में पांच साल के लिए टॉप बॉस नियुक्त किया गया था।

    ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के अनुसार आगामी मैनेजमेंट चेंज के बारे में अनिश्चितता से स्टॉक पर "ओवरहैंग" स्थिति बनेगी।

    Hot Stocks: RPG लाइफ साइंसेज, पूनावाला फिनकॉर्प, वेल्सपन में शॉर्ट टर्म में मिलेगा 10% रिटर्न, जानें कैसे

    चूंकि निवेशक नए सीईओ और उनकी ग्रोथ रणनीति पर स्पष्टता की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में जेफरीज का मानना ​​​​है कि एक बाहरी सीईओ को निवेशकों द्वारा फेवर मिल सकता है।

    Jefferies ने इस स्टॉक पर 730 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य मूल्य के साथ इस पर "खरीदें" रेटिंग दी है। जबकि कौसगी का इस्तीफा एक झटका है। जेफरीज का कहना है, "कंपनी ने COVID-19 के बावजूद अच्छी ग्रोथ और बेहतर एसेट क्वालिटी प्रदान की है।"

    Q1FY23 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 49 प्रतिशत बढ़कर 162.21 करोड़ रुपये रहा था जबकि कंपनी की कुल आय Q1FY22 की तुलना में 35.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 611.58 करोड़ रुपये रही। 30 जून, 2022 को बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPAs) 179.78 करोड़ रुपये रहा, जबकि 30 जून, 2021 को यह 199.99 करोड़ रुपये रहा था।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।