आज बाजार खुलते ही तेजी देखने को मिली। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बढ़त नजर आई। निफ्टी के सभी 50 शेयरों में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी नजर आई। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी होती हुई दिखी। इंट्राडे में निफ्टी ने 17,800 पार किया है। ऐसे बाजार में जानते हैं किन स्टॉक्स में ट्रेड से मुनाफा होगा।
अगले 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक्स में मिलेंगे जोरदार रिटर्न
RPG Life Sciences: Buy | LTP: Rs 768.75 | Stop-Loss: Rs 720 | Targets: Rs 860-910 | Return: 12-18 percent
डेली चार्ट पर शेयर ने बुलिश फ्लैग पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है। डेली चार्ट्स पर स्टॉक हायर टॉप और हायर बॉटम बना रहा है।
हाल ही में शेयर ने 804 रुपये पर अब तक का ऑल टाइम हाई लेवल छुआ था। इस समय इसका मौजूदा स्तर उस स्तर के बहुत करीब है।
डेली और वीकली चार्ट पर इंडिकेटर्स और ऑसिलेटर्स सेटअप बुलिश है। क्वार्टरली चार्ट पर स्टॉक ने कुछ तिमाहियों के लिए चल रहे करेक्शन के बाद मजबूत बुल कैंडल बनाया है। इससे लॉन्ग टर्म में तेजी के रुझान को फिर से शुरू हो सकता है।
Poonawalla Fincorp: Buy | LTP: Rs 325.9 | Stop-Loss: Rs 295 | Targets: Rs 363-395 | Return: 11-21 percent
पिछले 15 सितंबर को स्टॉक पिछले दो हफ्तों के नैरो कंसलिडेशन से ब्रेक हुआ है। इसमें वॉल्यूम में उछाल के साथ प्राइस ब्रेकआउट भी हुआ है।
स्टॉक अपने 20, 50, 100 और 200 डीएमए (डे मूविंग एवरेज) से ऊपर टिका हुआ है, जो ऑल टाइम फ्रेम में तेजी के रुझान को दर्शाता है।
आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) और एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस एंड डाइवर्जेंस) जैसे इंडिकेटर्स और ऑसिलेटर्स मौजूदा अपट्रेंड में मजबूती दिखा रहे हैं। एनबीएफसी सेक्टर का प्रदर्शन बेहतर रहा है और इसके जारी रहने की उम्मीद है।
Welspun Corp: Buy | LTP: Rs 266.6 | Stop-Loss: Rs 240 | Targets: Rs 297-325 | Return: 11-22 percent
स्टॉक पिछले तीन महीनों के कंसोलिडेशन पैटर्न से ब्रेक हुआ है। बढ़ते वॉल्यूम के साथ स्टॉक 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
यह डेली और वीकली चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटम बना रहा है। इस समय ये स्टॉक सभी महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। ये ऑल टाइम फ्रेम में तेजी के रुझान को दर्शा रहा है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )