Nazara Technologies और ASTRAL पर दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों से जानें कमाई के लिए निवेश रणनीति

JEFFERIES ने Nazara Technologies पर निवेश रणनीति बताते हुए कहा है कि Kiddopia, Wildworks के अधिग्रहण से इसकी ग्रोथ बढ़ेगी

अपडेटेड Sep 20, 2022 पर 9:29 AM
Story continues below Advertisement
MORGAN STANLEY ने एस्ट्रल पर निवेश रणनीति बताते हुए कहा कि PVC कीमतों में स्थिरता से कंपनी को फायदा होगा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

    JEFFERIES की Nazara Technologies पर निवेश रणनीति

    JEFFERIES ने नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) पर निवेश रणनीति बताते हुए कहा है कि इस पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने इस पर बाय रेटिंग दी है और इसके शेयर का लक्ष्य 860 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि उन्होंने इसका EPS अनुमान 5-13% बढ़ाया है। इसमें Nodwin और Sportskeeda का ग्रोथ आउटलुक मजबूत नजर आ रहा है। वहीं Kiddopia, Wildworks के अधिग्रहण से इसकी ग्रोथ बढ़ेगी।


    Stocks to Watch Today: आज फोकस में रहने वाले अडानी एंटरप्राइजेज, सिएट, इरकॉन इंटरनेशनल और अन्य स्टॉक्स

    MORGAN STANLEY की ASTRAL पर निवेश रणनीति

    MORGAN STANLEY ने एस्ट्रल (ASTRAL) पर निवेश रणनीति बताते हुए इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,187 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहन है कि PVC Resin पर ड्यूटी से PVC कीमतों में स्थिरता संभव है। इस सेक्टर में बड़े प्लेयर्स की मार्केट में स्थिति मजबूत हुई है। जबकि PVC कीमतों में स्थिरता से कंपनी को फायदा होगा।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।