AlfAccurate Advisors के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश कोठारी (Rajesh Kothari) ने सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बाजार की आगे की दशा-दिशा और अपनी निवेश रणनीति पर एक लंबी बातचीत का है। यहां इसी बातचीत का संपादित अंश दे रहे हैं। बताते चलें कि राजेश कोठारी के पास कैपिटल मार्केट का 25 वर्षों का अनुभव है। इनके फ्लैगशिप AAA India Opportunity PMS Plan ने 2009 से अब तक 17 फीसदी से ज्यादा का सालाना रिटर्न दिया है। यहां हम राजेश कोठारी से ये जानते हैं कि लंबी अवधि के लिए पोर्टफोलियो कैसे बनाना है।
बाजार होता है अर्निंग ग्रोथ का आईना
राजेश कोठारी का कहना कि बाजार अर्निंग ग्रोथ का आईना होता है। अगर किसी को लंबी अवधि या ये कहें कि अगले 10 साल में 15 फीसदी मुनाफा कमाना है तो उसे ऐसे स्टॉक्स लेने होंगे जो उसको 15 फीसदी अर्निंग्स ग्रोथ दे। उन्होंने आगे कहा "अगर आप हमारा पोर्टफोलियो देखो तो पिछले इसमें 13 साल में 1 करोड़ रुपए 9 करोड़ रुपए हो गए है। इसकी वजह ये रही है कि हमारी अर्निंग्स ग्रोथ 18-20 फीसदी रही है। इसके अलावा डेट फ्री बैलेंसशीट और 18-20 फीसदी का का रिटर्न ऑन कैपिटल इन तीनों चीजों का मिश्रण की हमारे AAA India Opportunity PMS Plan की सफलता का राज है। आगे के 10 सालों में भी 18 फीसदी रिटर्न कमाने के लिए हम यही रणनीति जारी रख रहे हैं"।
20 फीसदी अर्निंग ग्रोथ वाली कंपनियां पसंद
राजेश कोठारी ने इस बातचीत में आगे कहा कि उन्हें 20 फीसदी अर्निंग ग्रोथ वाली कंपनियां पसंद हैं। वे कम प्रॉफिट साइज वाली कंपनियों से दूर रहते हैं। अपना पोर्टफोलियो बनाते समय वे 100 करोड़ ज्यादा प्रॉफिट वाली कंपनियां चुनते हैं। अपने पोर्टफोलियो में मार्केट लीडर को ही शामिल करते हैं।
कैपिटल गुड्स कंपनियों में जारी रहेगी तेजी, फार्मा सेक्टर में एक्सपोजर घटाया
राजेश की राय है कि आगे कैपिटल गुड्स कंपनियों में तेजी जारी रहेगी। सरकारी खर्च और निजी कैपेक्स कैपिटल गुड्स कंपनियों को फायदा होगा। ये बैंकिंग और फाइनेंस शेयरों पर भी बुलिश हैं। राजेश का मानना है कि कि आगे ऑटो और ऑटो कंपोनेंट कंपनियों में भी कमाई हो सकती है। चुनिंदा स्पेशियलिटी केमिकल कंपनियां भी इनको पसंद हैं। राजेश कोठारी ने बताया कि उन्होंने फार्मा सेक्टर में एक्सपोजर घटाया है। वे कंज्यूमर सेक्टर में भी कुछ स्पेस को लेकर सतर्क हैं।
राजेश कोठारी ने इस बातचीत में ये अपने पसंदीदा शेयरों के बारे में बात करते हुए बताया कि उनको KIRLOKAR PNEU,ASHOK LEYLAND,MARUTI SUZUKI और AUTOMOTIVE AXLES अच्छे लग रहे हैं।
राजेश कोठारी का डिस्क्लेमर
राजेश कोठारी ने डिस्क्लेमर देते हुए कहा "हम अपने निवेशकों को भी निवेश के आइडिया बताते हैं। इस चर्चा में शामिल शेयर हमारे पोर्टफोलियो में भी हैं"।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।