Get App

कैपिटल गुड्स कंपनियों में तेजी रहेगी जारी,ऑटो और ऑटो कंपोनेंट कंपनियां भी कराएंगी कमाई: राजेश कोठारी

राजेश का मानना है कि कि आगे ऑटो और ऑटो कंपोनेंट कंपनियों में भी कमाई हो सकती है। चुनिंदा स्पेशियलिटी केमिकल कंपनियां भी इनको पसंद हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2022 पर 5:01 AM
कैपिटल गुड्स कंपनियों में तेजी रहेगी जारी,ऑटो और ऑटो कंपोनेंट कंपनियां भी कराएंगी कमाई: राजेश कोठारी
राजेश कोठारी ने बताया कि उन्होंने फार्मा सेक्टर में एक्सपोजर घटाया है। वे कंज्यूमर सेक्टर में भी कुछ स्पेस को लेकर सतर्क हैं

AlfAccurate Advisors के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश कोठारी (Rajesh Kothari) ने सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बाजार की आगे की दशा-दिशा और अपनी निवेश रणनीति पर एक लंबी बातचीत का है। यहां इसी बातचीत का संपादित अंश दे रहे हैं। बताते चलें कि राजेश कोठारी के पास कैपिटल मार्केट का 25 वर्षों का अनुभव है। इनके फ्लैगशिप AAA India Opportunity PMS Plan ने 2009 से अब तक 17 फीसदी से ज्यादा का सालाना रिटर्न दिया है। यहां हम राजेश कोठारी से ये जानते हैं कि लंबी अवधि के लिए पोर्टफोलियो कैसे बनाना है।

बाजार होता है अर्निंग ग्रोथ का आईना

राजेश कोठारी का कहना कि बाजार अर्निंग ग्रोथ का आईना होता है। अगर किसी को लंबी अवधि या ये कहें कि अगले 10 साल में 15 फीसदी मुनाफा कमाना है तो उसे ऐसे स्टॉक्स लेने होंगे जो उसको 15 फीसदी अर्निंग्स ग्रोथ दे। उन्होंने आगे कहा "अगर आप हमारा पोर्टफोलियो देखो तो पिछले इसमें 13 साल में 1 करोड़ रुपए 9 करोड़ रुपए हो गए है। इसकी वजह ये रही है कि हमारी अर्निंग्स ग्रोथ 18-20 फीसदी रही है। इसके अलावा डेट फ्री बैलेंसशीट और 18-20 फीसदी का का रिटर्न ऑन कैपिटल इन तीनों चीजों का मिश्रण की हमारे AAA India Opportunity PMS Plan की सफलता का राज है। आगे के 10 सालों में भी 18 फीसदी रिटर्न कमाने के लिए हम यही रणनीति जारी रख रहे हैं"।

20 फीसदी अर्निंग ग्रोथ वाली कंपनियां पसंद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें