Capital Market Stocks : आज 12 नवंबर को मोतीलाल ओसवाल,नुवामा और CAMS जैसे कैपिटल मार्केट शेयरों में 5% तक की तेजी आई है। इस बीच बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी आठ महीने के हाई पर दिख रहे हैं। फिलहाल निफ्टी कैपिटल मार्केट्स इंडेक्स 1.1% की बढ़त के साथ 5,899.1 पर ट्रेड कर रहा है। इसमें नुवामा, CAMS और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज सबसे आगे दिख रहे हैं। इनमें क्रमशः 4%, 3.9% और 3.8% की तेजी देखने को मिल रही है।
बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो सेंसेक्स 403.23 अंक यानी 0.49% की बढ़त के साथ 82,282.63 पर और निफ्टी 111.40 अंक यानी 0.44% की बढ़त के साथ 25,366.45 पर दिख रहा है। यह 27 फरवरी, 2026 के बाद से इनका सबसे ऊंचा स्तर है। लगभग 2,389 शेयरों में तेजी आई है, 1,063 शेयरों में गिरावट आई है और 180 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को 12,563 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर खरीदे। नवंबर में उन्होंने कुल 6.43 अरब डॉलर के शेयर खरीदे हैं,जो सितंबर 2024 के बाद की उनकी अब तक की सबसे बड़ी मासिक खरीदारी है। इस भारी निवेश के चलते,नवंबर में अब तक निफ्टी और सेंसेक्स में 9.6% और 10% की तेजी आई है।
कैपिटल मार्केट इंडेक्स में बढ़त दिखाने वाले अन्य शेयरों में CDSL, Kfin Tech और Nippon Life India Asset Management शामिल हैं। इनमें क्रमशः 3.4%, 2.8% और 2.5% की तेजी आई है।
FIIs की वापसी से बाजार को मिल रहा सपोर्ट
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट, वी के विजयकुमार ने कहा कि नवंबर महीने में अब तक के सात ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी में आई 9.55% तेजी की मुख्य वजह FIIs की आक्रामक खरीदारी रही है। नवंबर में अब तक FIIs और DIIs के बीच खींचतान देखने को मिली,जिसमें FIIs बिकवाली करते दिखें हैं। वहीं, DIIs खरीदारी करते नजर आए हैं। अब स्थिति पूरी तरह से पलट गई है। FIIs खरीदार बन गए हैं, जबकि DIIs बिकवाली कर रहे हैं।
DIIs की मुनाफावसूली से तेजी रह सकती है सीमित
उन्होंने आगे कहा कि FIIs और DIIs की पोजीशन नियर टर्म में बाजार का रुख तय करेगी। नवंबर में अब तक FIIs भारतीय इक्विटी में 65,735 करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं। इस रुझान के आगे भी जारी रहने की संभावना है। दूसरी तिमाही क के अच्छे नतीजों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से मिली राहत के चलते अर्निंग में शानदार बढ़ोतरी हुई है। इससे इस तेजी को सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, DIIs मुनाफावसूली जारी रख सकते हैं,जिससे इस तेजी पर लगाम लग सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।