Capital Market Stocks : आज 12 नवंबर को मोतीलाल ओसवाल,नुवामा और CAMS जैसे कैपिटल मार्केट शेयरों में 5% तक की तेजी आई है। इस बीच बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी आठ महीने के हाई पर दिख रहे हैं। फिलहाल निफ्टी कैपिटल मार्केट्स इंडेक्स 1.1% की बढ़त के साथ 5,899.1 पर ट्रेड कर रहा है। इसमें नुवामा, CAMS और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज सबसे आगे दिख रहे हैं। इनमें क्रमशः 4%, 3.9% और 3.8% की तेजी देखने को मिल रही है।
