CDSL 6 महीने में हो सकता है डबल, BSE में यहां से 50% गिरावट की उम्मीद - सुशील केडिया

Market trend : कैपिटल मार्केट शेयरों पर बात करते हुए सुशील ने कहा कि इस सेगमेंट में चार तरह के शेयर शामिल हैं। इसमें एएमसी, एक्सचेंज, डिपॉजिटरीज और ब्रोकरेज कंपनियों के शेयर शामिल हैं। इनमें BSE में बड़ा करेक्शन संभव। इस स्टॉक में यहां से 50 फीसदी तक गिरावट देखने को मिल सकती है

अपडेटेड May 20, 2025 पर 11:50 AM
Story continues below Advertisement
ऑटो शेयरों में HERO MOTO और BAJAJ AUTO पर सुशील का बुलिश नजरिया है। उनका कहना है कि इन शेयरों में ऊपरी स्तरों से काफी गिरावट आ चुकी है। इनमें ट्रेडिंग न करके अब इनको डिलिवरी के लिए उठाएं

Market insight : बढ़त के साथ शुरुआत के बाद बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 50 अंक फिसलकर 24900 के पास दिख रहा है। बैंक निफ्टी करीब 250 अंक नीचे है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। आज IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। दोनों इंडेक्स एक फीसदी चढ़े हैं। SAIL 3 फीसदी की तेजी के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना है। वहीं टाटा स्टील, JSW स्टील और NMDC में भी रौनक है। दूसरी ओर डिफेंस, कैपिटल गुड्स, ऑटो और रियल्टी में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए केडियानॉमिक्स के सुशील केडिया ने कहा कि जब किसी चीज का अंत होना होता है तो वह बहुत अच्छी लगने लगती है। यही निफ्टी और बैंक निफ्टी के साथ भी नजर आ रहा है। इनकी हालिया तेजी खत्म होने के कगार पर है। अगर निफ्टी 24850 के नीचे बंद होता है तो बिकवाली के संकेत मिलेंगे। निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट जोन 23900 का है। बैंक निफ्टी में भी बिकवाली के संकेत हैं। अब निफ्टी बैंक में हमें 25000-3000 अंकों का करेक्शन देखने को मिल सकता है।

कैपिटल मार्केट शेयरों पर बात करते हुए सुशील ने कहा कि इस सेगमेंट में चार तरह के शेयर शामिल हैं। इसमें एएमसी, एक्सचेंज, डिपॉजिटरीज और ब्रोकरेज कंपनियों के शेयर शामिल हैं। इनमें BSE में बड़ा करेक्शन संभव। इस स्टॉक में यहां से 50 फीसदी तक गिरावट संभव है। CDSL के शयरों में मामूली गिरावट की ही उम्मीद है। सीडीएसएल काफी गिर चुका है। CDSL 6 महीने में डबल हो सकता है। इस शेयर में हर गिरावट पर खरीदारी की सलाह होगी। वहीं, बीएसई इसी अवधि में आधा होता दिख सकता है।


एएमसी शेयरों में निप्पन लाइफ हो, चाहे एचडीएफसी एएमसी हो या फिर UTI AMC हो तीनों के चार्ट में सेल सिगनल है। यहां से इन तीनों शेयरों में 30-35 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन ब्रोकरेज हाउस शेयरों में जो पिछड़े रह गए थे अब उनमें तेजी देखने को मिल सकती है। एडलवाइस तेजी के लिए तैयार है। एसएमसी ग्लोबल में भी ब्रेकआउट आ गया है। एंजेल वन और मोतीलाल ओसवाल पहले से ही अपट्रेंड में हैं। इनमें इन स्तरों पर खरीदारी की सलाह नहीं होगी।

FY30 तक 26 नए प्रोडक्ट लॉन्ग होंगे, इनमें से 6 EV होंगे, Creta EV के मार्जिन पर दबाव से मुनाफे पर नहीं पड़ेगा फर्क - हुंडई मोटर

ऑटो शेयरों में HERO MOTO और BAJAJ AUTO पर सुशील का बुलिश नजरिया है। उनका कहना है कि इन शेयरों में ऊपरी स्तरों से काफी गिरावट आ चुकी है। इनमें ट्रेडिंग न करके अब इनको डिलिवरी के लिए उठाएं। 10 फीसदी के जोखिम में बजाज ऑटो और हीरो मोटो में यहां से 80-90 फीसदी की तेजी की उम्मीद दिख रही है। मैन्युफैक्टरिंग सेक्टर में सुशील को Blue Star और Voltas जैसे शेयर पंसद है। उनके लगता है कि जल्द ही ये शेयर डबल हो सकते हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।