CDSL share price: बुधवार 14 जून की शुरुआत में 558 करोड़ रुपये के 56 लाख शेयरों की खरीद-फरोख्त के बाद सीडीएसएल (CDSL) के शेयर की कीमत 4 प्रतिशत गिर गई। ब्लॉक डील के खरीदार और विक्रेता का तुरंत पता नहीं चल सका है। लेकिन इस डील में 5.4 प्रतिशत हिस्सेदारी में लेन-देन हुआ है। लेकिन डीलरों ने मनीकंट्रोल से बात की और कहा कि इसमें बीएसई संभावित विक्रेता रहा। डीलर्स के मुताबिक हाई नेट वर्थ वाले निवेशक और घरेलू म्यूचुअल फंड इसके संभावित खरीदार थे। आज सुबह 9.20 बजे स्टॉक एनएसई पर 1,008 रुपये पर था। जो पिछले बंद से 3 प्रतिशत नीचे रहा। इसमें 67 लाख शेयरों का ट्रेडिंग वॉल्यूम एक महीने के औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम के 12 गुना से अधिक देखने को मिला।
