Zee Entertainment Enterprises share price: निवेश इकाई प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट एलएलपी (Plutus Wealth Management LLP) ने 13 जून को खुले बाजार लेनदेन के जरिये से जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) में 0.78 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग खरीदी है। एक्सचेंज पर उपलब्ध बल्क डील के आंकड़ों के अनुसा, प्लूटस ने मीडिया और मनोरंजन कंपनी में 191.44 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 75 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं। Zee में हिस्सेदारी की खरीद प्लूटस ने 143.58 करोड़ रुपये की थी। हालांकि शेयर आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ 193.95 रुपये पर बंद हुआ। आज Zee का शेयर सुबह 9.53 बजे करीब 1.11 प्रतिशत ऊपर 196.10 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
Bajaj Electricals में स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड ने बेचा स्टेक
Zee Entertainment Enterprises के अलावा अन्य डील्स की बात करें तो स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक (Smallcap World Fund Inc) ने बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) में 10.92 लाख शेयर या 0.95 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार में लेनदेन के जरिये बेची है। कंपनी ने 1,175.02 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 128.4 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी बेची है। हालांकि Societe Generale ने कंपनी में 1175 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 6 लाख शेयर खरीदे हैं।
मार्च 2023 तक स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड के पास इलेक्ट्रिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी में 60.98 लाख शेयर या 5.3 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कल ये शेयर 1,186.4 रुपये पर अपरिवर्तित बंद हुआ। आज Bajaj Electricals का शेयर सुबह 9.59 बजे करीब 1.01 प्रतिशत ऊपर 1198.35 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
Nazara Technologies में Societe Generale ने बेची हिस्सेदारी
वहीं यूरोप की फाइनेंशियल सर्विसेस ग्रुप Societe Generale ने नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies)में खुले बाजार में लेनदेन के जरिये 4 लाख शेयर या 0.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 681.74 रुपये प्रति शेयर की औसत भाव पर बेची है। कल ये शेयर 5.5 प्रतिशत चढ़कर 697.20 रुपये पर बंद हुआ। आज Nazara Technologies का शेयर सुबह 10.02 बजे करीब 2.04 प्रतिशत नीचे 683 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
Capacite Infraprojects में Societe Generale ने खरीदा स्टेक
इसके अलावा कैपासाइट इंफ्राप्रोजेक्ट्स (Capacite Infraprojects) का शेयर मंगलवार को 5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 205 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। Societe Generale ने खुले बाजार के लेन-देन के जरिये से ईपीसी कंपनी Capacite Infraprojects में 24.17 लाख इक्विटी शेयर या 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 190 रुपये प्रति शेयर की औसत भाव पर खरीदी है। इस डील की कीमत 45.93 करोड़ रुपये है।
हालांकि विदेशी कंपनी न्यूक्वेस्ट एशिया इंवेस्टमेंट्स II ( Newquest Asia Investments II) ने कंपनी के 32 लाख शेयर या 4.7 प्रतिशत हिस्सेदारी 190.04 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेची है। मार्च 2023 तक Newquest के पास कंपनी में 49.21 लाख शेयर या 7.25 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। आज Capacite Infraprojects का शेयर सुबह 10.09 बजे करीब 0.68 प्रतिशत नीचे 204 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)