सीधा सौदा- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

CUMMINS INDIA पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि भारत में कमिंस ग्रुप 100 करोड़ डॉलर का निवेश कर सकता है। इतना ही इस निवेश के साथ ही भारत में कमिंस ग्रुप आगे करीब 4000 नई भर्तियां कर सकता है। कंपनी का ग्रीन एनर्जी ट्रांजीशन को लेकर इस निवेश का प्लान है

अपडेटेड Jun 14, 2023 पर 5:31 PM
LIC HOUSING FINANCE पर दूसरे एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी के होल टाइम डायरेक्टर और CEO अश्वनी घई ने पद से रिजाइन किया

क्रूड में लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद तेजी लौटी है। चीन के ब्याज दरों में कटौती से कच्चा तेल 3% से ज्यादा उछलकर 74 डॉलर के पार निकल गया। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। उधर, सोने पर दबाव कायम दिखा लिहाजा गोल्ड लोन कंपनियों के शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए CUMMINS INDIA और LIC HOUSING FINANCE सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1. TATA CHEMICALS (Red)

निरमा के बाद टाटा केमिकल्स ने सोडा ऐश के दाम घटाए। टाटा केमिकल्स ने सोड़ा ऐश के दाम 2300 रुपये/टन घटाए। निरमा ने भी सोडा ऐश के दाम 2000 रुपये/टन घटाए थे


2. GHCL (Red)

निरमा के बाद टाटा केमिकल्स ने सोडा ऐश के दाम घटाए। टाटा केमिकल्स ने सोड़ा ऐश के दाम 2300 रुपये/टन घटाए। निरमा ने भी सोडा ऐश के दाम 2000 रुपये/टन घटाए थे

3. LIC HOUSING FINANCE (Red)

कंपनी के होल टाइम डायरेक्टर और CEO अश्वनी घई ने पद से इस्तीफा दिया

4. ANUPAM RASAYAN (Green)

जापान की स्पेशियालिटी केमिकल कंपनी से 2,186 करोड़ रुपये का LoI मिला

5. 3I INFOTECH (Green)

NuRe FutureTech ने चेन्नई के SRM Valliammai Eng College के साथ करार किया। कैंपस में AI लैब खोलने के लिए करार किया। NuRe FutureTech कंपनी की सब्सिडियरी है

6. INFOSYS (Green)

कंपनी को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए Keytrade Bank से ऑर्डर मिला

7. NAZARA TECHNOLOGIES (Red)

SOCIETE GENERALE ने 681.74/शेयर पर 4 लाख शेयर बेचे

8. BAJAJ ELECTRICALS (Red)

स्मॉल कैप वर्ल्ड फंड ने 1175 रुपये/शेयर पर 10.92 लाख शेयर बेचे

9. GODREJ AGROVET (Green)

गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड (GAVL) क्रॉप प्रोटेक्शन बिजनेस ने 14 जून को बताया कि उसके बायोस्टिमुलेंट, डबल (Biostimulant, Double) के आज 25 साल हो गए। पिछले 25 साल से यह किसानों की पैदावार बढ़ाने में मदद कर रहा है।

10. INDUS TOWERS (Green)

रिपोर्ट के मुताबिक वोडा का फंड इनफ्यूजन का प्लान है

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

नीरज वाजपेयी की टीम

1-DHAMPUR SUGAR (Green)

कंपनी की धामपुर यूनिट की विस्तार प्रक्रिया पूरी हुई। कंपनी ने ग्रेन बेस्ड डिस्टलरी क्षमता 100 KLPD तक बढ़ाई

2-CUMMINS INDIA (Green)

कमिंस ग्रुप भारत में 100 करोड़ डॉलर का निवेश कर सकता है। कमिंस ग्रुप आगे भारत में करीब 4000 नई भर्ती कर सकता है। ग्रीन एनर्जी ट्रांजीशन को लेकर निवेश का प्लान है

3-KEC INTERNATIONAL (Green)

कंपनी को 1373 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले

4-SPICEJET (Red)

Aircastle ने कंपनी के खिलाफ बकाया चुकाने के लिए शिकायत दर्ज की। 27 जुलाई को NCLT केस की सुनवाई करेगा

5-INTERGLOBE AVIATION (Green)

शेयर पर GS की खरीदारी की सलाह है। लक्ष्य 2,730 रुपये/शेयर है

6-HINDALCO (Green)

चीन जल्द कर सकता है राहत पैकेज का ऐलान

7-ZYDUS LIFE (Green)

US FDA ने ZYDUS LIFE के अहमदाबाद यूनिट की जांच पूरी की। अहमदाबाद यूनिट को कोई आपत्ति नहीं मिली

8-JSW HOLDINGS (Green)

जिंदल ग्रुप MG मोटर इंडिया में 45% हिस्सा खरीद सकता है

9-ORACLE (Green)

शेयर में जारी तेजी आज भी बरकरार रहने का अनुमान

10-PERSISTENET SYSTEM (Green)

जेपी मॉर्गन की शेयर पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 4,100 रुपये/शेयर तय किया है

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।