Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup:फेडरल रिजर्व अपनी जून की बैठक में दरों में बढ़ोतरी पर रोक लगा सकता है। इस उम्मीद से भी बाजार को सहारा मिल रहा है। कल 13 जून को बीएसई सेंसेक्स 418 अंक बढ़कर 63143 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 115 अंक चढ़कर 18716 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर बुलिश बेल्ट होल्ड पैटर्न का गठन किया जो बाजार पर बुल्स के मजबूत नियंत्रण का संकेत देता है। ब्रॉडर मार्केट में भी कल तेजी जारी रही
Trade setup: 14 जून को NSE पर 6 स्टॉक बीएचईएल, मणप्पुरम फाइनेंस, डेल्टा कॉर्प, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडिया सीमेंट्स और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस F&O बैन में हैं
Trade setup: रिटेल महंगाई में आई गिरावट और मजबूत IIP आंकड़ों ने 13 जून को बाजार में जोश भर दिया। जिसके चलते निफ्टी कल के कारोबार में क्लोजिंग बेसिस पर एक बार फिर 18700 और सेंसेक्स 63000 को स्तर को पार करता दिखा। साथ ही, बाजार सहभागियों को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व अपनी जून की बैठक में दरों में बढ़ोतरी पर रोक लगा सकता है। इस उम्मीद से भी बाजार को सहारा मिल रहा है। कल 13 जून को बीएसई सेंसेक्स 418 अंक बढ़कर 63143 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 115 अंक चढ़कर 18716 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर बुलिश बेल्ट होल्ड पैटर्न का गठन किया जो बाजार पर बुल्स के मजबूत नियंत्रण का संकेत देता है।
ब्रॉडर मार्केट में भी कल तेजी जारी रही। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 में क्रमशः 1.22 फीसदी और 0.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। साथ ही मार्केट ब्रेड्थ भी पॉजिटिव था यानी गिरने वाले शेयरों की तुलना में बढ़ने वाले शेयरों की संख्या ज्यादा थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि निकट अवधि में बाजार का रुझान सकारात्मक बना रहेगा। अगले कुछ सत्रों में निफ्टी के 18800-18900 के स्तर से ऊपर जाने की उम्मीद की जा सकती है। उनका मानना है कि ऊपरी स्तरों से आने वाली किसी भी तरह की कमजोरी को 18500 के आसपास तत्काल सपोर्ट मिल सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18655 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18632 और 18595 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18729 फिर 18752 और 18789 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43941और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43882 और 43787 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44131 फिर 44189 और 44284 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 18900 की स्ट्राइक पर 1.03 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 18900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 29.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
18700 की स्ट्राइक पर 1.07 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 18700 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 43.87 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमेंटोरेंट फार्मा, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, मारुति सुजुकी इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
84 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 84 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें टाटा कम्युनिकेशंस, ओरेकल फाइनेंशियल, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, कमिंस इंडिया और एस्ट्रल के नाम शामिल हैं।
14 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 14 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें डेल्टा कॉर्प, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल और इंडिया सीमेंट्स के नाम शामिल हैं।
20 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 20 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें इंटरग्लोब एविएशन, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड ब्रेवरीज और फेडरल बैंक के नाम शामिल हैं।
72 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 72 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें अतुल, परसिस्टेंट सिस्टम्स, जेके सीमेंट, इंटेलेक्ट डिजाइन एरिना और हैवेल्स इंडिया के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
13 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1677.60 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 203.32 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
14 जून को NSE पर 6 स्टॉक बीएचईएल, मणप्पुरम फाइनेंस, डेल्टा कॉर्प, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडिया सीमेंट्स और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।