F&O Manual: मजबूती शुरुआत के बाद निफ्टी आज तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में ही ऊपर-नीचे होता रहा। कारोबार के अंत में ये 0.62 फीसदी या 114.62 अंक चढ़कर 18716.15 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो को छोड़कर सभी सेक्टरों ने इस बढ़त में योगदान दिया। रियल्टी, एफएमसीजी और फार्मा में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। आज के कारोबार में भी ब्रॉडर मार्केट का आउट परफॉर्मेंस जारी रहा। निफ्टी इंडेक्स में आज 18600, 18650 और 18700 कॉल ऑप्शंस में बड़े पैमाने पर शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। वीकली और मंथली एक्सपायरी दोनों के 18600 और 18700 पुट में बराबर लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला है।
रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि ट्रेडर्स को अमेरिकी बाजारों में रिकवरी और मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में आए उछाल से राहत मिली है। अब बाजार में नई तेजी के लिए निफ्टी को 18700 के पार मजबूती से टिकना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो बाजार की आज की तेजी फिर से विफल हो जाएगी। बाजार में तेजी संभावना बनी हुई है। लेकिन आगे वोलैटिलिटी में बढ़त की संभावना को देखते हुए अतिउत्साह से बचें।
बैंक निफ्टी इंडेक्स एकतरफा कंसोलीडेशन के दौर में
बैंक निफ्टी इंडेक्स एकतरफा कंसोलीडेशन के दौर में नजर आ रहा है। इसकी दिशा भी साफ नजर नहीं आ रही है।बैंक निफ्टी के लिए 44200 पर तत्काल रजिस्टेंस है। ये निफ्टी के आगे बढ़ने में बाधा के रूप में काम कर रहा है। हेज्ड के संस्थापक और सीईओ राहुल घोष का कहना है कि वर्तमान में एकमात्र चिंता इस बात की है कि बैंक निफ्टी इंडेक्स एक हेड एंड शोल्डर पैटर्न बना रहा है। अगर निफ्टी 44550 के निशान को पार कर लेता तो ये अप्रभावी हो जाएगा। वहीं अगर बैंक निफ्टी 43700 के निशान से नीचे फिसलकर बंद होता तब इस पैटर्न का हेड और शोल्डर ब्रेक होता दिखेगा। तब तक ऐसा नहीं होता तब बैंक निफ्टी का ऊपर-नीचे होने का खेल जारी रहेगा।
टाटा कम्युनिकेशंस में भारी लॉन्ग बिल्डअप
टाटा कम्युनिकेशंस में ओपन इंटरेस्ट में 40 फीसदी की बढ़त के साथ भारी लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। लॉन्ग बिल्ड-अप एक तेजी का संकेत है जो तब होता है जब ओपन इंटरेस्ट और वॉल्यूम शेयर की कीमत में वृद्धि के साथ बढ़ता है। डिक्सन टेक्नोलॉजीज, ओएफएसएस और कमिंस इंडिया में भी लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला।
इंटरग्लोब एविएशन में शॉर्ट बिल्डअप
दूसरी तरफ इंटरग्लोब एविएशन में ओपन इंटरेस्ट में 16 फीसदी की छलांग के साथ शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। शॉर्ट बिल्ड-अप एक मंदी का संकेत है जो हाई ओपन इंटरेस्ट और वॉल्यूम के साथ स्टॉक की कीमत गिरने पर होता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।