Get App

CEAT के शेयर में 10% की बंपर तेजी, छुआ 52 वीक का नया हाई; कंपनी की नई खरीद से ब्रोकरेज खुश

CEAT Share Price: कैमसो, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट टायर एंड ट्रैक्स में एक प्रीमियम ब्रांड है। इसकी यूरोपीय यूनियन और उत्तरी अमेरिकी आफ्टरमार्केट और ओई सेगमेंट्स में मजबूत इक्विटी और मार्केट पोजिशन है। सिएट की डील के तहत केवल बिजनेस एसेट्स की खरीद हो रही है, किसी एंटिटी के शेयरों की नहीं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 09, 2024 पर 4:11 PM
CEAT के शेयर में 10% की बंपर तेजी, छुआ 52 वीक का नया हाई; कंपनी की नई खरीद से ब्रोकरेज खुश
CEAT की इस खरीद को अभी रेगुलेटरी अप्रूवल मिलना बाकी है।

CEAT Stock Price: टायर और रबर प्रोडक्ट्स कंपनी सिएट के शेयरों में 9 दिसंबर को जमकर खरीद हुई। इससे कीमत 16 प्रतिशत तक उछलकर 3581.45 रुपये के हाई तक चली गई। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। कारोबार खत्म होने पर शेयर 10 प्रतिशत बढ़त के साथ 3404.45 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने शुक्रवार 6 दिसंबर को बताया था कि उसने मिशेलिन ग्रुप के कैमसो ब्रांड के ऑफ-हाइवे कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बायस टायर और ट्रैक्स बिजनेस की खरीद के लिए एक डेफिनिटिव एग्रीमेंट किया है। खरीद नई इनकॉरपोरेट होने वाली एक या एक से अधिक सब्सिडियरीज के जरिए की जाएगी। यह लगभग 22.5 करोड़ डॉलर की एक ऑल कैश डील होगी।

सिएट की इस खरीद को अभी रेगुलेटरी अप्रूवल मिलना बाकी है। इस लेन-देन में कैलेंडर वर्ष 2023 में लगभग 21.3 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू वाला बिजनेस, श्रीलंका में 2 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज और 3 साल के शुरुआती लाइसेंसिंग पीरियड के साथ कैम्सो ब्रांड की ग्लोबल ओनरशिप शामिल होंगे।

एक साल में CEAT शेयर 46% चढ़ा

सिएट के शेयरों में पिछले एक साल में 46 प्रतिशत की तेजी आई है। केवल एक सप्ताह में कीमत 9 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी का मार्केट कैप 13700 करोड़ रुपये के करीब है। कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 47.21 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें