Cement stocks:आज के इंट्राडे कारोबार में अल्ट्राटेक सीमेंट ( Ultratech Cement), अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements),जेके सीमेंट्स (JK Cements) और रैमको सीमेंट्स (Ramco Cements) जैसे सीमेंट शेयरों में 1-2 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। बता दें कि वित्त मंत्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल इस तरह के संकेत दिए थे कि सरकार सीमेंट पर जीएसटी घटाने के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है। सरकार की तरफ से इस तरह के संकेत मिलने के बाद आज सीमेंट शेयरों में अच्छी तेजी आई है।
नई दिल्ली में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII)के सदस्यों के साथ एक बातचीत में वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह फिटमेंट कमेटी से सीमेंट पर मौजूदा 28 प्रतिशत जीएसटी दर पर विचार करने और इस पर अपने सुझाव देने को कहेंगी।
विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज(Jefferies) के मुताबिक सीमेंट पर जीएसटी को 28 फीसदी से घटा कर 18 फीसदी करने से ग्राहकों के लिए सीमेंट की कीमत में 7-8 फीसदी की कमी आएगी। इससे सीमेंट की बिक्री में भी हल्की बढ़त हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो मध्यम अवधि में ये सीमेंट कंपनियों के लिए पॉजिटिव साबित होगा।
अगली कुछ तिमाहियों में सीमेंट की मांग में सुधार की उम्मीद
मार्केट एनलिस्ट्स का कहना है कि ईंधन की लागत में हुई बढ़त के कारण 2022 में सीमेंट कंपनियों के मुनाफे (bottomline) पर दबाव देखने को मिला है। लेकिन इस साल स्थितियां बदलने की उम्मीद है। 2022 में सीमेंट कंपनियां मुनाफा कमा सकती हैं। बाजार जानकारों का कहना है कि केंद्रीय बजट में इंफ्रा किए जाने वाले भारी खर्च के ऐलान और आगामी चुनावों के कारण अगली कुछ तिमाहियों में सीमेंट की मांग में सुधार की उम्मीद है।
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Kotak Institutional Equities) कहना है कि बजट में वित्त वर्ष 2024 के लिए होने वाले पूंजीगत व्यय में सालाना आधार पर 33 फीसदी की बढ़ोतरी करके इसको जीडीपी का 3.3 फीसदी किया जाना सीमेंट की मांग में बढ़त के लिए सकारात्मक है।"
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।