सीमेंट कंपनियों के शेयर फोकस में रहे। सीमेंट सेक्टर का दिग्गज स्टॉक अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) आज अपने 52-हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया। जबकि अंबुजा सीमेंट्स में 4 प्रतिशत की तेजी नजर आई। कोयले की कीमतों में नरमी के कारण वित्तीय वर्ष 2024 में प्रॉफिटेब्लिटी में सुधार की संभावना है। आज अल्ट्राटेक सीमेंट इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 2 प्रतिशत बढ़कर 8,049 रुपये के 52-वीक हाई लेवल पर पहुंच गया। स्टॉक ने 30 मई, 2023 को हिट किये हुए 7,972.95 रुपये के अपने पिछले उच्च स्तर को पार कर लिया। इसने 8 नवंबर, 2021 को 8,267 रुपये का रिकॉर्ड हाई लगाया था।
