बाजार कारोबारी हफ्ते के दूसर दिन कंसोलिडेशन के मूड में नजर आ रहा है। निफ्टी, सेंसेक्स और निफ्टी बैंक में बिल्कुल फ्लैट कामकाज हो रहा है। 7 दिनों की लगातार तेजी के बाद मिडकैप का भी जोश डंठा नजर आया। ऐसे बाजार में कमाई के लिए राजेश पालवीय ने यूपीएल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसीजन में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा मानस जायसवाल ने टीवीएस मोटर पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने एलएंडटी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः UPL
राजेश पालवीय ने UPL के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 16.20 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 23/26 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 11.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
मानस जायसवाल ने TVS Motor पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि TVS Motor में 1306 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1330/1335 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1292 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः L&T
शिवांगी सरडा ने L&T पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि L&T में 2274 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2360 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2225 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Sona BLW Precision
नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Sona BLW Precision का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Sona BLW Precision के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 531 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में 680 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )