Century Business IPO Listing: आईपीओ 58 गुना सब्सक्राइब, अब ₹74 का शेयर ₹74 पर ही लिस्ट

Century Business IPO Listing: सेंचुरी बिजनेस एयरपोर्ट्स, स्टेशन्स, और शहरों में होर्डिंग पर विज्ञापनों के लिए स्पेस मुहैया कराती है। अब आईपीओ को करीब 58 गुना रिस्पांस के बाद इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Sep 21, 2026 पर 10:08 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Century Business IPO Listing: सेंचुरी बिजनेस इंडिया का ₹17 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11-16 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Century Business IPO Listing: आईपीओ को करीब 58 गुना रिस्पांस के बाद सेंचुरी बिजनेस मीडिया के शेयरों की आज BSE SME पर फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ के तहत ₹74 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹74.00 और NSE पर ₹74.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, शेयर फिसल गए। लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹74.70 (Century Business Share Price) पर पहुंचा यानी कि आईपीओ निवेशक अब 0.95% मुनाफे में हैं।

Century Business IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

सेंचुरी बिजनेस इंडिया का ₹17 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11-16 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 57.93 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 47.53 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 113.88 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 39.81 गुना भरा था।


इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 23.12 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹4.21 करोड़ मीडिया एसेट्स की खरीदारी, ₹ 3.77 करोड़ पटना एयरपोर्ट पर ऐड राइट्स के सिक्योरिटी डिपॉजिट, ₹1.45 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹3.25 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Century Business Media के बारे में

सेंचुरी बिजनेस AOOH (एयरपोर्ट आउट-ऑफ-होम) और ROOH (रेलवे आउट-ऑफ-होम) सेगमेंट्स में काम करती है। यह एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और शहरों में विज्ञापनों के लिए जगहें मुहैया कराने का काम करती हैं जैसे कि एयरपोर्ट पर विज्ञापन बोर्ड, रेलवे स्टेशन पर होर्डिंग, मेट्रो स्टेशन पर विज्ञापन और शहरों में बिलबोर्ड्स, यूनिपोल्स इत्यादि।

पटना, रांची, देवघर, दरभंगा और जोरहत एयरपोर्ट्स पर तो विज्ञापनों के लिए इसके पास एक्स्क्लूसिव राइट्स हैं तो ईस्ट सेंट्रल रेलवे जोन में स्टेशन कैंपस के बाहर ऐड के लिए भी इसके पास एक्स्क्लूसिव राइट्स हैं जिसके तहत 714 रेलवे स्टेशन आते हैं। इसके अलावा हावड़ा और एस्प्लेंडे मेट्रो स्टेशन पर इसके पास प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर एडवरटाइजिंग राइट्स हैं। इसकी ग्राहक बैंक, फाइनेंशियल कंपनियां, बीमा कंपनियां, एडुकेशनल इंस्टीट्यूशंस, अस्पताल, एफएमसीजी कंपनियां, ज्वैलरी कंरनियां, और पीएसयू इत्यादि हैं। इसके अलावा यह कैंपेन की जरूरत के हिसाब से दूसरे होर्डिंग ओनर्स से अस्थायी तौर पर एडवरटाइजिंग एसेट्स किराए पर भी लेती है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना करीब 23% की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹5.56 करोड़ और टोटल इनकम 20% से अधिक के सीएजीआर से ₹46.76 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹7.96 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹11.57 करोड़ पड़े थे।

Manika Plastech IPO Listing: बिग शॉक, आईपीओ को 29 गुना बोली, अब लिस्टिंग गेन जीरो

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।