CESC लिमिटेड के शेयरों में आगे 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसी उम्मीद एलारा सिक्योरिटीज के टारगेट प्राइस से मिली है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही 228 रुपये प्रति शेयर का टारगेट तय किया है। यह शेयर के मौजूदा स्तर से 75 प्रतिशत ज्यादा है। 8 नवंबर को दिवाली के मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में शेयर बीएसई पर 130.95 रुपये पर बंद हुआ।
एलारा सिक्योरिटीज का मानना है कि CESC चार मुख्य कारणों से एक मजबूत स्थिति में है- कोलकाता और हल्दिया में इसके रेगुलेटेड स्टैंडअलोन ऑपरेशंस (डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस) से स्थिर और कम जोखिम वाली कमाई; राजस्थान में इसकी डिस्ट्रीब्यूशन फ्रैंचाइजी से अतिरिक्त कमाई की संभावना; एक मजबूत बैलेंस शीट; और 3 GW रिन्यूएबल एनर्जी एसेट्स में निवेश करने की योजना। एलारा सिक्योरिटीज का मानना है कि 3 GW रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के शुरू होने के बाद CESC की रेटिंग में काफी सुधार हो सकता है।
इसके अलावा एक पॉजिटिव पॉइंट यह भी है कि कंपनी 10,500 टन सालाना क्षमता वाली ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन फैसिलिटी शुरू करने जा रही है। ब्रोकरेज ने आने वाले रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को ध्यान में रखते हुए CESC के लिए FY27E, FY28E और FY29E के लिए कमाई के अनुमानों को क्रमशः 3.7 प्रतिशत, 2.4 प्रतिशत और 1.4 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।
Q2 में कैसा रहा CESC का बिजनेस
जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में CESC की ऑपरेशंस से नेट सेल्स सालाना आधार पर 6.5 प्रतिशत बढ़कर 5,607 करोड़ रुपये हो गई। EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 1,039 करोड़ रही, जो सितंबर 2025 तिमाही के मुकाबले 2.1 प्रतिशत कम है। EBITDA मार्जिन घटकर 18.5 प्रतिशत रह गया। कुल खर्च सालाना आधार पर 8.6 प्रतिशत बढ़कर सितंबर 2026 तिमाही में 4,568 करोड़ के रहे। शुद्ध रेगुलेटरी इनकम सालाना आधार पर 37.5 प्रतिशत बढ़कर 99 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध मुनाफा 438 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 2.2 प्रतिशत कम है।
CESC का शेयर 6 महीनों में 30 प्रतिशत कमजोर
CESC के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी का मार्केट क्रकप 17300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर 6 महीनों में 30 प्रतिशत गिरा है। 3 साल में 40 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुआ है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 204.40 रुपये और एडजस्टेड लो 122.10 रुपये है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।