Get App

CESC के शेयर में दिख सकता है 75% तक का उछाल! एलारा सिक्योरिटीज ने दी खरीदने की सलाह

CESC Share Price: ब्रोकरेज ने FY27E, FY28E और FY29E के लिए CESC के कमाई के अनुमानों को क्रमशः 3.7 प्रतिशत, 2.4 प्रतिशत और 1.4 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 438 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 8:58 AM
CESC के शेयर में दिख सकता है 75% तक का उछाल! एलारा सिक्योरिटीज ने दी खरीदने की सलाह
8 नवंबर को दिवाली के मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में CESC शेयर BSE पर 130.95 रुपये पर बंद हुआ।

CESC लिमिटेड के शेयरों में आगे 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसी उम्मीद एलारा सिक्योरिटीज के टारगेट प्राइस से मिली है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही 228 रुपये प्रति शेयर का टारगेट तय किया है। यह शेयर के मौजूदा स्तर से 75 प्रतिशत ज्यादा है। 8 नवंबर को दिवाली के मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में शेयर बीएसई पर 130.95 रुपये पर बंद हुआ।

एलारा सिक्योरिटीज का मानना है कि CESC चार मुख्य कारणों से एक मजबूत स्थिति में है- कोलकाता और हल्दिया में इसके रेगुलेटेड स्टैंडअलोन ऑपरेशंस (डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस) से स्थिर और कम जोखिम वाली कमाई; राजस्थान में इसकी डिस्ट्रीब्यूशन फ्रैंचाइजी से अतिरिक्त कमाई की संभावना; एक मजबूत बैलेंस शीट; और 3 GW रिन्यूएबल एनर्जी एसेट्स में निवेश करने की योजना। एलारा सिक्योरिटीज का मानना ​​है कि 3 GW रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के शुरू होने के बाद CESC की रेटिंग में काफी सुधार हो सकता है।

इसके अलावा एक पॉजिटिव पॉइंट यह भी है कि कंपनी 10,500 टन सालाना क्षमता वाली ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन फैसिलिटी शुरू करने जा रही है। ब्रोकरेज ने आने वाले रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को ध्यान में रखते हुए CESC के लिए FY27E, FY28E और FY29E के लिए कमाई के अनुमानों को क्रमशः 3.7 प्रतिशत, 2.4 प्रतिशत और 1.4 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।

Q2 में कैसा रहा CESC का बिजनेस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें