CG Power ने QIP के लिए चुने तीन इनवेस्टमेंट बैंक, दिसंबर के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद

CG Power के बोर्ड ने 21 अक्टूबर को घोषणा की कि वह क्यूआईपी के माध्यम से 3500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। एक सूत्र ने कहा, सीजी पावर ने क्यूआईपी पर काम शुरू कर दिया है और वे दिसंबर के अंत से पहले इस डील को लॉन्च करने पर विचार कर रहे हैं

अपडेटेड Nov 11, 2024 पर 3:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू के जरिए 3000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है।

CG Power share: सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू के जरिए 3000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए तीन इनवेस्टमेंट बैंकों - IIFL, HSBC और DAM Capital को चुना है, ताकि कंपनी को QIP ऑफरिंग के माध्यम से फंड जुटाने में मदद मिल सके। यह जानकारी सूत्रों ने मनीकंट्रोल को दी है। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 1.54 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 726.60 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 1.11 लाख करोड़ रुपये है।

क्या है CG Power का प्लान

सीजी पावर के बोर्ड ने 21 अक्टूबर को घोषणा की कि वह क्यूआईपी के माध्यम से 3500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। एक सूत्र ने कहा, "सीजी पावर ने क्यूआईपी पर काम शुरू कर दिया है और वे दिसंबर के अंत से पहले इस डील को लॉन्च करने पर विचार कर रहे हैं।"


एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी सीजी पावर QIP आय का इस्तेमाल अधिग्रहण और अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर योजनाओं के लिए करने की योजना बना रही है, जिसमें सेमीकंडक्टर बिजनेस में एंट्री भी शामिल है।

सूत्रों ने कहा कि कंपनी ने फंड आवंटन डिटेल को फाइनल नहीं किया है। इसने अब तक फंड जुटाने की योजना पर शेयरधारक वोट का आयोजन भी नहीं किया है। सूत्र ने कहा, "शेयरहोल्डर अप्रुवल के लिए पोस्टल बैलेट प्रोसेस में 30 दिन लगते हैं। कंपनी दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में किसी समय डील को लॉन्च करने के लिए समय पर इन फॉर्मेलिटीज को पूरा करने की उम्मीद कर रही है।" इस स्टोरी के पब्लिश होने के समय तक CG Power ने मनीकंट्रोल के सवालों का जवाब नहीं दिया है।

21 अक्टूबर को CG Power के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO अमर कौल ने कहा कि कंपनी द्वारा कैश जनरेट करने के बावजूद इसे अपने द्वारा किए जा रहे अधिग्रहणों और अपनी विस्तार योजनाओं के लिए "अधिक से अधिक फंड" की जरूरत होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।